Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में पड़ोसी को गोली मारकर खुद को भी मारा:15 साल पहले भी दो लोगों को मारी थी गोली, 7 साल की सजा काट चुका था

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के दुलही गांव में शुक्रवार सुबह युवती को साथ ले जाने को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी इदरीश ने पड़ोसी कमलेश को 315 बोर की अद्धी से गोली मार दी। इसके बाद कमलेश के घर के सामने खुद को भी गोली मार ली। इदरीश की मौत हो गई, जबकि कमलेश का इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, करीब चार दिन पहले इदरीश, कमलेश की बहन हैप्पी को अपने साथ लेकर चला गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने गुरुवार को युवती को बरामद कर लिया था। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक, कमलेश और इदरीश के घर आमने-सामने हैं और दोनों मकानों के बीच सड़क है। युवती को लेकर विवाद के बाद दोनों परिवारों के बीच तनातनी बढ़ गई थी। परिजनों के मुताबिक, इदरीश के युवती को लेकर चले जाने के बाद कमलेश के परिवार ने उसके घर पर कब्जा कर लिया था। इसे लेकर भी दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। सुबह 7 बजे पहले कमलेश को मारी गोली बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे इदरीश ने कमलेश को गोली मार दी। इसके बाद वह कमलेश के घर के सामने पहुंचा और खुद को भी गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। इदरीश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि कमलेश का उपचार जारी है। 15 साल पुराने गोलीकांड का भी सामने आया रिकॉर्ड ग्रामीणों के मुताबिक, इदरीश का करीब 15 वर्ष पहले भी गोलीकांड में नाम सामने आया था। उस समय उस पर रामचंद्र उर्फ चोटकन्नू, राजाराम और कल्लू पुत्र सुंदर को गोली मारने का आरोप लगा था। इस मामले में उसके खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था और उसे सात वर्ष की सजा हुई थी। परिजनों के मुताबिक, इदरीश करीब एक वर्ष पहले सजा पूरी कर जेल से बाहर आया था। अब दोबारा गोलीकांड में उसका नाम सामने आने के बाद गांव में तनाव का माहौल है। नगर पंचायत में सफाईकर्मी है घायल कमलेश घायल कमलेश नगर पंचायत में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत को लेकर चिकित्सकों की रिपोर्ट का इंतजार है। इदरीश की पत्नी के संबंध में बताया जा रहा है कि वह अपने मायके में रहती है। पुलिस पुराने विवादों की भी जांच कर रही घटना के बाद पढ़ुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस दोनों परिवारों के पुराने विवाद, युवती को साथ ले जाने के मामले और शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी की कड़ियों को जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर गोलीकांड की पूरी वजह स्पष्ट की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उसावां नगर पंचायत में प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया:नगर पंचायत परिसर में काटा केक, लोगों को साल ओढ़ाकर किया सम्मानित
    Next Article
    एसपी ने पुलिस लाइन में फिटनेस से शस्त्रागार तक जांचा:अम्बेडकरनगर में पीआरवी, बैरक और रिकॉर्ड भी देखे, खामियां सुधारने के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment