Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी ने पुलिस लाइन में फिटनेस से शस्त्रागार तक जांचा:अम्बेडकरनगर में पीआरवी, बैरक और रिकॉर्ड भी देखे, खामियां सुधारने के निर्देश दिए

    2 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में एसपी प्राची सिंह ने शुक्रवार सुबह 7 बजे पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। इस दौरान पुलिसकर्मियों की फिटनेस, यूपी-112 की पीआरवी गाड़ियां, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय और सरकारी रिकॉर्ड देखे गए। जहां भी कमी मिली, संबंधित कर्मचारियों को तुरंत सुधार करने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। एसपी प्राची सिंह ने सबसे पहले परेड ग्राउंड पर पुलिसकर्मियों की फिटनेस जांची। उन्होंने पुलिस बल से दौड़ कराई और टोलीवार परेड ड्रिल को बारीकी से देखा। आरक्षियों को अनुशासन में रहने और शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए जरूरी बातें बताईं। इसके बाद एसपी ने यूपी-112 की पीआरवी गाड़ियों की जांच की। उन्होंने वाहनों में हेडलाइट, हूटर, इंडिकेटर, फर्स्ट एड किट जैसे जरूरी सामानों की उपलब्धता और उनके काम करने की हालत देखी। उन्होंने साफ कहा कि इमरजेंसी में इस्तेमाल होने वाले वाहनों में कोई जरूरी सामान कम नहीं होना चाहिए और उनका रखरखाव भी अच्छा रहना चाहिए। एसपी ने परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्ड और शस्त्रागार का भी जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के साथ रजिस्टर और रिकॉर्ड की हालत देखी। साथ ही रिकॉर्ड को लगातार अपडेट रखने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन के भोजनालय और बैरकों में साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति जांची गई। पुलिसकर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं और परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखा। निर्माण कार्यों को तय समय के अंदर अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। आदेश कक्ष में अलग-अलग रजिस्टरों और रिकॉर्ड की जांच की गई। एसपी ने कहा कि पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट और व्यवस्थित रखे जाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में पड़ोसी को गोली मारकर खुद को भी मारा:15 साल पहले भी दो लोगों को मारी थी गोली, 7 साल की सजा काट चुका था
    Next Article
    ब्रिटिश नागरिकता और जमीन-खरीद मामले में मौलाना की रिट खारिज:इलाहाबाद हाईकोर्ट में पैरवी के लिए नहीं पहुंचे वकील; 2024 में FIR पर मिली अंतरिम राहत भी खत्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment