Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खदरा में सेल्समैन पर चाकू से हमला कर लूट:घात लगाकर बैठे थे 4 बदमाश, गली में पहुंचते ही घेरकर लूटा

    11 hours ago

    2

    0

    मदेयगंज थाना क्षेत्र के दीनदयालनगर खदरा स्थित तरन्नुम मार्केट गली में देर रात एक सेल्समैन पर हमला कर उसे लूट लिया गया। बदमाशों ने चाकू से हमला कर कलेक्शन से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार की रात करीब 11:28 बजे की है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मदेयगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। सराय प्रेमराज काकोरी का हर्ष जायसवाल शराब दुकानों से रोजाना कलेक्शन लेकर मालिक मनीष जायसवाल के घर पहुंचाता है। बुधवार देर रात भी वह स्प्लेंडर बाइक से कलेक्शन लेकर जा रहा था। जैसे ही वह तरन्नुम मार्केट गली पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे चार अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने हर्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी कलेक्शन से भरा बैग लूटकर मोटरसाइकिलों से फरार हो गए। घायल को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि इस मामले में मदेयगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा NCR का नया ग्लोबल गेटवे:11,200 करोड़ की लागत से हुआ है तैयार,पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे उद्धाटन
    Next Article
    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पहुंचे मथुरा:संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, विश्राम घाट पर किया यमुना पूजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment