Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पहुंचे मथुरा:संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, विश्राम घाट पर किया यमुना पूजन

    3 hours ago

    2

    0

    पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव गुरुवार को भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा पहुंचें। यहां उन्होंने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। इसके बाद वह द्वारिकाधीश के दर्शन करने मथुरा पहुंचे। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने ब्रज के दौरे की शुरुआत संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम केली कुंज पहुंच कर की। यहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आज के वह बड़े संत हैं उनके दर्शन कर अत्यधिक खुशी मिली है। पप्पू यादव यहां करीब आधा घंटे रहे। द्वारिकाधीश मंदिर के किए दर्शन संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करने के बाद सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मथुरा स्थित पुस्तिमार्गीय संप्रदाय के राजाधिराज द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचे। यहां वह पूरी तरह भक्ति भाव में नजर आए। भगवान द्वारिकाधीश के सामने वह हाथ जोड़कर बैठे रहे और उन्हें निहारते रहे। इस दौरान मंदिर के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने उनको भगवान का प्रसाद और पटका भेंट किया। यमुना जी का किया दूध से अभिषेक द्वारिकाधीश मंदिर से दर्शन करने के बाद पप्पू यादव पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पहुंचे। यहां उन्होंने वैदिक मंत्रों के बीच यमुना का पूजन अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने तीर्थ पुरोहितों के सानिध्य में यमुना जी का दूध से अभिषेक भी किया। यमुना पूजन के दौरान उनके साथ पुनीत चतुर्वेदी और राजन पाठक मौजूद रहे। अमेरिका इजरायल और ईरान युद्ध होना चाहिए विराम मथुरा दौरे के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि कंस का जो मानवता के लिए संहार हुआ,आज मथुरा में मांगा है जो दुनिया को संकट में डाला है उस कंस का नरसंहार हो। सभी खुश हों गरीबी दूर हो। सभी का कल्याण हो, न जाति हो न धर्म हो सभी एक ही सत्ता परम सत्ता कृष्ण सत्ता,शिव सत्ता के अधीन हों। संकट में फंसे लोगों की खुशियों के लिए की कामना सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बताया कि आज संकट में फंसे लोगों को खुशियां मिले उसकी कामना की। पप्पू यादव ने कहा युद्ध अविलंब रुकना चाहिए। 24 दिन के बाद जो 56 इंच का सीना विश्व गुरु कहते थे कहां चले गए। 12 साल में आप कभी किसानों को खड़ा कर दिया,कभी नोट बंदी में 400 लोगों को मर दिया,व्यापारी को खत्म कर दिया,हमारी डॉलर कहां जा रहा,रुपया कहां गिर गया। शेयर मार्केट कहां चला गया। बच्चों को,बेरोजगारी की लाइन लगवा दी,भारत में लाइन लगवाने की पद्धति और अब माता बहनों को किचन में लाइन लगवा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खदरा में सेल्समैन पर चाकू से हमला कर लूट:घात लगाकर बैठे थे 4 बदमाश, गली में पहुंचते ही घेरकर लूटा
    Next Article
    वाराणसी में बिना गैस बुक किए आ रहा डिलेवरी मैसेज:एजेंसियों के सामने लगी लंबी लाइन, कंज्यूमर बोले- DAC नंबर के बावजूद नहीं मिल रही गैस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment