Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12 साल में बेची 7000 फर्जी मार्कशीट:प्रयागराज में UP बोर्ड की फर्जी वेबसाइट बनाने वाले रैकेट के दो सदस्य गिरफ्तार

    1 hour ago

    2

    0

    प्रयागराज में साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की नकली वेबसाइट बनाकर छात्रों और अभिभावकों को बड़े पैमाने पर ठग रहा था। इस गिरोह ने असली वेबसाइट www.upmsp.edu.in की हूबहू नकल करते हुए www.upmsp-edu.in नाम से फर्जी वेबसाइट तैयार की। फिर इसके जरिए हजारों छात्रों और अभिभावकों से ठगी की। 12 सालों में करीब सात हजार फर्जी मार्कशीट बेच डाली। इस रैकेट के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। ऐसे फंसाते थे जाल में गिरफ्तार आरोपियो में शशि प्रकाश राय उर्फ राजन शर्मा और मनीष कुमार राय शामिल हैं। दोनों आजमगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस अफसरों के मुताबिक, पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में पूरी मॉडस ऑपरेंडी बयां की। बताया, हम 2014 से इस काम में लगे हुए हैं। हम पहले फेसबुक पर “मार्कशीट में नंबर बढ़वाएं” और “डिग्री-मार्कशीट बनवाएं” जैसे विज्ञापन डालते थे। इन विज्ञापनों में संपर्क के लिए मोबाइल नंबर भी देते थे जो फर्जी आईडी पर लिए गए होते हैं। जैसे ही कोई संपर्क करता था तो उसे फर्जी वेबसाइट को दिखाकर उन्हें भरोसे में लेते थे। यह बताते थे कि हम बोर्ड के ही कर्मचारी हैं जो पैसे खर्च करने पर नंबर बढ़वा सकते हैं। इसके बाद डील तय करते थे। पहले 10-15 हजार रुपये मांगते थे और मोलभाव करते हुए चार से पांच हजार में डील फाइनल करते थे। फिर फर्जी मार्कशीट या डिग्री तैयार कर देते थे। इस तरह तैयार करते थे फर्जी मार्कशीट-डिग्री गिरफ्तार किए गए शशि प्रकाश राय ने पूछताछ में बताया, मैं और मेरा साथी पहले छात्र या अभिभावक से कॉलेज, परीक्षा वर्ष, जनपद समेत अन्य जानकारियां ले लेते थे। इसके बाद उससे कहते थे कि 10-15 दिन में उनका काम हो जाएगा। हमारे पास यूपी बोर्ड के साथ ही कई अन्य बोर्ड की मार्कशीट व सर्टिफिकेट, डिग्रियां डिजिटल फार्मैट में स्टोर रहती हैं। जैसे ही डील फाइनल होती है, हम आल इन वन एडिट सॉफ्टवेयर के जरिए नाम, पिता का नाम, रोल नंबर जैसी जानकारियों को एडिट करके फर्जी डॉक्युमेंट तैयार कर देते हैं। डॉक्युमेंट कोरियर से भेजते ताकि शक कम हो डॉक्युमेंट तैयार होने के बाद इसकी डिलीवरी के लिए आरोपी कभी खुद नहीं जाते थे। वह क्लाइंट से उसका पता ले लेते थे और फिर इसे कोरियर कर देते थे। पुलिस अफसरों का कहना है कि पूछताछ में सामने आया कि यह खेल कोई नया नहीं था। मुख्य आरोपी शशि प्रकाश राय उर्फ राजन शर्मा पिछले करीब 12 साल से इस धंधे में था। अब तक 7000 से ज्यादा फर्जी अंकपत्र और डिग्रियां बाजार में खपाई जा चुकी हैं। गिरोह ने अलग-अलग विश्वविद्यालयों की नकली मोहर, होलोग्राम और डिजाइन तैयार कर रखे थे। क्या बरामद हुआ
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रॉली पर भगौना रखकर डीजल लेने पहुंचे लोग, VIDEO:जनरेटर लेकर तेल भरवाने पहुंचे युवक, गैलन में तेल न देने पर हंगामा
    Next Article
    बलरामपुर में पेट्रोल-डीजल की अफवाहों पर प्रशासन ने दी सफाई:बोला- ईंधन की कोई वास्तविक कमी नहीं, आपूर्ति सुचारू रूप से जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment