Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में 248 पेट्रोल पंप, ज्यादातर में तेल खत्म:अफवाहों के कारण खपत दोगुनी हुई, लोग भटकते रहे

    1 hour ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत सामने आई है। जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो गया है, जिसके कारण कई पंपों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है। इससे आम जनता और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। जनपद में विभिन्न कंपनियों के लगभग 248 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से अधिकांश इस समय ईंधन संकट का सामना कर रहे हैं। कई स्थानों पर ग्राहकों को लंबी कतारों में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है, जिससे दैनिक आवागमन में बाधा आ रही है। शहर के जगवती फ्यूल स्टेशन के मालिक देवव्रत मिश्रा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से कानपुर से पेट्रोल और डीजल के टैंकर नहीं पहुंच पाए हैं। उन्होंने कहा कि दोपहर तक उपलब्ध स्टॉक ग्राहकों को वितरित कर दिया गया था, लेकिन अब पूरी तरह खत्म हो चुका है, जिसके कारण पंप को बंद करना पड़ा। मिश्रा ने यह भी बताया कि अफवाहों के चलते लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं। इससे खपत सामान्य से दोगुनी हो गई है, जिससे संकट और गहरा गया है। पंप संचालकों ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल-डीजल भरवाएं और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उम्मीद जताई जा रही है कि कानपुर से टैंकर पहुंचते ही स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में मासूम की बेरहमी से हत्या:विधायक और समाजसेवी ने परिवार से की मुलाकात, बोले-आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा
    Next Article
    बैंककर्मियों की मिली भगत से साढ़े 6 लाख की ठगी:आजमगढ़ पुलिस ने कैशियर को किया गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज के सहारे निकाली गई रकम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment