Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में बिना गैस बुक किए आ रहा डिलेवरी मैसेज:एजेंसियों के सामने लगी लंबी लाइन, कंज्यूमर बोले- DAC नंबर के बावजूद नहीं मिल रही गैस

    1 hour ago

    2

    0

    वाराणसी में लगाते प्रशासनिक अधिकारी इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि गैस की किल्लत नहीं है। अफवाह पर ध्यान न दें पर लगातार लोग अपनी समस्या लेकर गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे और बुकिंग के लिए लंबी लाइन लगा रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी में नया मामला भी सामने आया है जिसमें बिना बुकिंग के लोगों को डिलेवरी का मैसेज आ रहा है। भदउ चुंगी स्थित विवेक गैस एजेंसी पर कंज्यूमर की लंबी लाइन लगी है। लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन गैस न मिलने से मायूस हैं। कई लोगों को DAC नंबर के बाद गैस डिलेवरी का मैसेज आया पर उन्हें गैस नहीं मिली है । जिससे वो आक्रोशित दिखे। ऐसे में दैनिक भास्कर ने गैस एजेंसी में लाइन में खड़े लोगों और गैस एजेंसी के संचालक से बात कर समस्या और उसके समाधान के बारे में जानकारी ली। पढ़िए रिपोर्ट... गैस एजेंसियों पर लाइन और भीड़ की देखिये तस्वीरें… सबसे पहले जानिए लाइन में लगे लोगों की दिक्कत और उनकी परेशानी... 10 मार्च को आया गैस डिलेवरी का मैसेज कोनिया के रहने वाले हरिओम पांडेय ने बताया - मेरे पिता के रविकांत पांडेय के नाम से गैस कनेक्शन है। आज हम गैस बुक करने लगे तो कस्टमर केयर ने बताया कि अभी 25 दिन नहीं हुआ है गैस बुक किए आप को इसलिए बुक नहीं होगा। इसके बाद हमने पापा का मोबाइल चेक किया तो उसमें 10 मार्च को गैस सिलेंडर डिलेवरी का मैसेज मिला। जबकि हमने गैस बुक ही नहीं किया है। एजेंसी वाले नहीं दे रहे जवाब हरिओम ने बताया इस संबंध में यहां एजेंसी आकर पूछताछ कर रहे तो वो कह रहे हमे नहीं पता बिना बुक किए गैस कैसे डिलेवरी होगी आपको। हमने अपना बुकिंग नंबर मांगा तो नहीं दे रहे हैं। हरिओम ने कहा - हमारे घर अब गैस नहीं है ऐसे में हम क्या करें यह समझ नहीं आ रहा है। DAC नंबर आया पर आज तक नहीं मिली गैस स्थानीय निवासी उपेंद्र शर्मा ने कहा हमने गैस अपनी 2 मार्च को बुक किया था। DAC नंबर भी आया पर आज तक गैस नहीं मिली। एजेंसी पर इंक्वायरी की तो बता रहे कि आप का सिलैंडर आप को डिलीवर हो गया है और इसका मैसेज भी आज सुबह 7 बजे आया है। हमारे घर में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यहां लाइन में लगे हैं पर कोई इस समस्या का हल बताने वाला नहीं है। एक महीना पहले की थी बुकिंग नहीं मिला सिलेंडर सलारपुर, सारनाथ की रहने वाली सीता मौर्या ने बताया - हमने 27 फरवरी को गैस बुक करी थी। हमारा DAC नंबर आया पर आज तक गैस नहीं मिली। हम बीच में दो बार आए तो हमसे कहा गया कि आप को मिल जाएगी गैस। अब कह रहे कि आप को गैस डिलीवर कर दी गई है। जब हमे गैस मिली ही नहीं तो दिलवर कैसे हुई। ऐसे में दिक्कत है पर ये लोग इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे है । क्योंकि अब दोबारा बुक नहीं हो रही गैस। DAC नम्बर नहीं आ रहा । 20 दिन से दौड़ रहे, बोले लिमिट खत्म स्थानीय इकबाल अहमद गैस एजेंसी पर गुस्से में दिखे। बोले हम 20 दिन से दौड़ रहे हैं। लेकिन ये कह रहे हैं कि आप साल भर की लिमिट खत्म हो गई है। जबकि हमने सिर्फ अप्रैल 2025 से आज तक सिर्फ तीन बार एजेंसी में बुकिंग की है तो हमारी लिमिट कैसे खत्म हुई। क्या हमारे नंबर किसी और को इन्होंने गैस भेज दी है। ये जवाब नहीं दे रहे है । घर में लकड़ी पर खाना बन रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही यहां। अब जानिए गैस एजेंसी के मालिक ने क्या बताया... रोजाना आ रहा 360 सिलेंडर बुकिंग बीआरके एजेंसी के मैनेजर कुशल कुमार ने बताया - हमे रोजाना एक़ंटराक मॉल मिल रहा है। जिसमें 360 सिलेंडर होते हैं। जबकि रोजाना बुकिंग 500 से 600 हो रही। इसके वजह से भी समय बनी हुई है। साथ ही कई लोग ऐसे भी हैं जो कई महीने बाद बुकिंग के लिए आ रहे हैं। इससे दिक्कत बढ़ रही है। हम रोजाना लोगों की बुकिंग कर रहे हैं और DAC नंबर आने पर सिलेंडर दे रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए ही बैठे हैं वहीं जब कुशल से कहा गया कि जनता परेशान है और लोग कह रहे DAC आने के बाद भी डिलेवरी नहीं हो रही है। तो उन्होंने कहा ऐसा नहीं है यदि कोई समय है तो हम उसी समय के समाधान के लिए ही बैठे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पहुंचे मथुरा:संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, विश्राम घाट पर किया यमुना पूजन
    Next Article
    जौनपुर में हत्या के आरोपी की चाकू से हत्या:वीडियो में हमलावर ने कहा- 'वकील का लड़का हूं, बदला लिया'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment