Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेता ने जर्जर सड़क के लिए श्रमदान किया:बरहज-सोनूघाट मार्ग खराब, ग्रामीणों के साथ गड्ढा पाटो अभियान चलाया

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में बरहज विधानसभा क्षेत्र के बरहज-सोनूघाट-देवरिया मार्ग की खराब हालत को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ मिलकर 'गड्ढा पाटो अभियान' शुरू किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क की मरम्मत में सहयोग किया और प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की। विजय रावत ने बताया कि यह सड़क पिछले लगभग दस वर्षों से टूटी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। रावत ने कहा कि इसी मार्ग से जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी गुजरते हैं, फिर भी जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो एक बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। सपा नेता ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार के कारण कई सड़कों का निर्माण या तो समय पर नहीं हो पाता या बनने के कुछ समय बाद ही खराब हो जाता है। उन्होंने बेलडाण-कटनईया मार्ग का उदाहरण दिया, जिसका निर्माण वर्षों बाद हुआ लेकिन कुछ ही महीनों में वह फिर से खराब हो गया। रावत ने यह भी कहा कि बरहज-सोनूघाट मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर जारी होने की बात कही जा रही है, लेकिन सवाल यह है कि जनता को नौ वर्षों तक परेशानी क्यों झेलनी पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल घोषणाएं करके जनता को गुमराह कर रही है। इस अभियान में विकास कुमार, संजय सिंह, अनिरुद्ध यादव, अख्तर आलम, सनी कुमार, राहुल सिंह, अनिल यादव, राकेश प्रजापति, मनीष शर्मा, श्रवण गौड़, राजू राजभर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की ताकि आवागमन सुगम हो सके और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में AIMIM नेताओं की गिरफ्तारी पर सियासी खींचतान:अब हाईकोर्ट जाएगा मामला, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
    Next Article
    बागपत में की सड़क हादसे में महिला की मौत:मवीकलां गांव में खेत जाते समय बाइक ने मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment