Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खतौली में NDPS आरोपी को छुड़ाया, पुलिस टीम पर हमला:दबिश के दौरान परिजनों ने घेरा, धक्का-मुक्की में आरोपी फरार; वीडियो वायरल

    7 hours ago

    2

    0

    मुज़फ़्फ़रनगर के खतौली में NDPS एक्ट के वांछित एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। परिजनों ने आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया, जिसके बाद वह फरार हो गया। यह घटना बुधवार को हुई, जब खतौली कोतवाली पुलिस कस्बे के देवीदास मोहल्ले में पूर्व सभासद विनोद शेरवान को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से हिरासत में ले लिया था। इसी दौरान आरोपी के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस टीम को घेर लिया और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोप है कि महिलाओं सहित कई लोगों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर आरोपी को जबरन छुड़ा लिया। इस हंगामे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि भीड़ ने पुलिस टीम के बीच से आरोपी को कैसे खींचकर भगाया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस से हाथापाई करने और आरोपी को भगाने के आरोप में परिजनों के खिलाफ भी सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी खतौली रामाशीष यादव ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ बाधा डाली गई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को छुड़ा लिया गया। यादव ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा के 12 पेट्रोल पंपों पर डीजल खत्म:213 में से अधिकांश पंपों पर स्टॉक खत्म, 12 पेट्रोल पंप बंद, प्रशासन बोला- जल्द सामान्य होंगे हालात
    Next Article
    प्रेमिका ने शादी से किया इनकार पति ने दी जान:हरदोई में पत्नी ने दी थी शादी की सहमति, चंडीगढ़ में शुरू हुई थी कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment