Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत आ रहे हैं पुतिन, रूस का बड़ा ऐलान

    2 hours from now

    2

    0

    रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन एक बार फिर भारत आने की तैयारी में के हवाले से यह खबर आई है कि पुतिन इस साल के अंत में भारत में होने वाले ब्रिज शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि पुतिन अभी हाल ही में यानी दिसंबर 2025 में भारत आए थे। तब उन्होंने पीएम मोदी के साथ मिलकर दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने पर लंबी बातचीत की थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई बड़े समझौते हुए और अब अगर वह सितंबर 2026 में फिर से दिल्ली आते तो 1 साल के भीतर उनकी दूसरी भारत यात्रा होगी। दरअसल सितंबर 2026 में नई दिल्ली में ब्रिक्स का 18वां शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है। इसे भी पढ़ें: BRICS Summit के लिए Putin आएंगे India, Modi जाएँगे Russia, दोनों पक्के दोस्त मिलकर बदलेंगे वैश्विक समीकरण!प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया कई तरह की चुनौतियों से गुजर रही है। चाहे वह आर्थिक चुनौतियां हो, ऊर्जा संकट हो या फिर वैश्विक राजनीति में बदलाव और ऐसे में पुतिन का भारत आना वह भी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में इसकी अहमियत को और बढ़ाने का काम कर रहा है। इससे पहले जब पुतिन 2025 में भारत आए थे। उस दौरान भारत रूस वार्षिक सम्मेलन हुआ था। जिसमें दोनों देशों ने रक्षा ऊर्जा, व्यापार और टेक्नोलॉजी जैसे कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया था। उस यात्रा ने दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती दी थी। दरअसल भारत और रूस के संबंध कई दशकों पुराने हैं। दोनों देशों के बीच साल 2000 में रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत हुई थी और तब से यह रिश्ता लगातार मजबूत होता गया। इसे भी पढ़ें: हम रख लेंगे ईरान का यूरेनियम, पुत‍िन ने फेंका ऐसा पासा, अमेर‍िका नहीं काट पाएगा कन्नीरक्षा क्षेत्र में रूस भारत का एक बड़ा सहयोगी रहा। इसके अलावा ऊर्जा, अंतरिक्ष और परमाणु क्षेत्र में भी दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं। अगर ब्रिक्स की बात करें तो यह अब सिर्फ पांच देशों का समूह नहीं रहा। इसमें अब 11 देश शामिल हो चुके हैं। जिनमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका के अलावा मिस्र, ईरान, सऊदी अरब, यूएई, इथियोपिया और इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं। यह मंच विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करने का काम करता है और वैश्विक मुद्दों पर एक साझा रणनीति बनाने में मदद भी करता है। भारत ने 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली है और इस बार उसका फोकस ह्यूमैनिटी फर्स्ट यानी मानवता को प्राथमिकता देने पर है। भारत की कोशिश है कि इस मंच के जरिए ग्लोबल साउथ के देशों को ज्यादा ताकत मिले और नई तकनीकों का लाभ भी मिल सके। और यहां आपको एक और बड़ी बात बता दें। अमेरिका इसी ब्रिक्स को अपने लिए खतरे के तौर पर देखता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिसे बताया लापता, उसे ईरान ने ठोका, होर्मुज में करोड़ों का US ड्रोन स्वाहा
    Next Article
    मोदी बोले-नीयत में खोट को नारी शक्ति माफ नहीं करेगी:कांग्रेस ने कहा- सरकार महिला आरक्षण रोकने के लिए परिसीमन बिल लाई

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment