Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खेत में मिला था महिला के सिर का कंकाल:शाहजहांपुर में पुलिस डीएनए से कराएगी पहचान, पास में मिले थे बाल और कढ़ा

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक खेत से शनिवार को एक महिला के सिर का कंकाल मिला। रविवार को इसका पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने कंकाल के पास से मिले ब्लाउज, प्लास्टिक का कड़ा और क्लेचर भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस कंकाल के अन्य हिस्सों की तलाश कर रही है। इस बीच, गांव की एक महिला के पति ने दावा किया है कि यह कंकाल उसकी दो महीने पहले लापता हुई पत्नी का है। पुलिस ने कंकाल की पहचान डीएनए जांच से कराने की बात कही है। यह कंकाल थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के बरेंग गांव में एक सरसों के खेत में मिला था। प्रारंभिक जांच में सिर लगभग तीन महीने पुराना प्रतीत हो रहा था। सर्च अभियान के दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर महिला का ब्लाउज, हाथ का प्लास्टिक का कड़ा और क्लेचर भी बरामद हुआ। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। रविवार को सिर के कंकाल का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें पुष्टि हुई कि यह एक महिला का कंकाल है। अज्ञात में पोस्टमार्टम के बाद कंकाल पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कंकाल की पहचान के लिए डीएनए जांच आवश्यक है। इसके लिए सोमवार को कोर्ट से अनुमति मांगी जाएगी। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही कंकाल की वास्तविक पहचान स्पष्ट हो पाएगी। बरेंग गांव निवासी रामनिवास की पत्नी चंद्रावती कुछ महीने पहले लापता हो गई थीं, जिसकी एफआईआर उनके पति ने दर्ज कराई थी। महिला के सिर का कंकाल मिलने की सूचना पर रामनिवास भी मौके पर पहुंचे। रामनिवास ने दावा किया कि यह कंकाल उनकी पत्नी का ही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि डीएनए जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि कंकाल के अन्य हिस्सों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि डीएनए जांच कराई जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कंकाल लापता महिला से संबंधित दर्ज एफआईआर से जुड़ा है या नहीं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU से सीखें कर्मकांड, वास्तुशास्त्र और ज्योतिर्विज्ञान:दीनदयाल शोध केंद्र में संचालित होंगे कोर्स, अप्रैल से शुरु होंगे एडमिशन
    Next Article
    'जिस गांव में वोट बहिष्कार हुआ, वहां पुल पास कराया':विधायक राहुल बच्चा सोनकर बोले- गांव से हाईवे तक सड़क कनेक्टविटी बढ़ाई, मंदिरों का सौंदर्यीकरण कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment