Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विवाहिता की मौत, पति पर दहेज हत्या का आरोप:परिजनों ने सड़क हादसे को बताया साजिश, पुलिस को सौंपा वीडियो

    2 hours ago

    2

    0

    रामपुर में 22 वर्षीय विवाहिता आरती की मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का आरोप है कि यह महज एक सड़क हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। इलाज के दौरान आरती ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद मामला और भी संदिग्ध हो गया है। मृतिका के परिजनों ने आरती के पति विशाल के खिलाफ थाना गंज में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही आरती को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न बढ़ता गया। परिजनों ने पुलिस को एक अहम वीडियो भी सौंपा है, जो 25 मार्च की रात 1 बजकर 47 मिनट का बताया जा रहा है। इस वीडियो में आरती बाइक से गिरती हुई नजर आ रही है। हालांकि, परिजन इसे हादसा नहीं मान रहे, बल्कि उनका आरोप है कि आरती को जबरन चलती बाइक से गिराया गया। आरोप है कि घटना से पहले आरती को मोहनपुरा गांव में एक बर्थडे पार्टी में जबरन डांस करने के लिए मजबूर किया गया था। डांस से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पार्टी से लौटते समय पति विशाल ने सुनसान रास्ता देखकर पहले उसे पीटा और फिर मौके का फायदा उठाकर चलती बाइक से धक्का दे दिया। मृतिका की बुआ ने बताया कि शादी को एक साल एक माह हुआ था और लड़की के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद, विशाल की मांगें और प्रताड़ना लगातार बढ़ती रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मेडिकल रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुर्जा में 'मजिस्ट्रेट' लिखी गाड़ी से अवैध उगाही:मीडिया देख भागे मंडी सचिव, जांच के आदेश; सचिव बोले- गाड़ी ड्राइवर लेकर गया था
    Next Article
    लखनऊ में बड़े भाई ने छोटे को मार डाला:दोनों ने पी रखी थी शराब, विवाद के बाद रॉड से सिर पर हमला किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment