Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1 अप्रैल से इन लोगों के PAN CARD हो जाएंगे बंद, जल्द से जल्द कर ले ये काम

    3 hours from now

    2

    0

    आज के समय में आधार औऱ पैन कार्ड सिर्फ एक दस्तावेज नहीं है। बल्कि ये हमारी जरूरत बन चुका है। लगभग हर काम में हमें इन दोनों की जरूरत पड़ती है। इनका इस्तेमाल करते रहने के लिए इन्हें समय रहते अपडेट करना भी उतना ही जरूरी है। 1 अप्रैल से अगर किसी व्यक्ति का पैन और आधार में सेम नाम या सामान्य नाम दर्ज नहीं है तो उसका पैन कार्ड बंद हो सकता है। इसके साथ ही उसे कई नुकसान जैसे टीडीएस अधिक देना पड़ेगा और इनकम टैक्स रिफंड क्लेम करने में भी परेशानी होगी। इसलिए अगर आपका नाम भी अलग-अलग है तो इसे वक्त रहते बदल लें। आपको केवल एक ही कार्ड में नाम बदलना होगा। हमने नीचे दोनों कार्ड में नाम बदलने का तरीका बताया है। आधार कार्ड से जुड़ी कोई भी डिटेल बदलने के लिए आपको केवल आधार ऐप की जरूरत है। इसके जरिए आप आधार से जुड़ी डिटेल्स आसानी से बदल सकते हैं। इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-सबसे पहले अगर आधार ऐप फोन में नहीं है तो इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें। इसके बाद अब रजिस्टर करने के बाद लॉगिन करें। आप आधार नंबर और ओटीपी के जरिए लॉगिन कर सकते हैं। अब यहां आपको अपडेट आधार ऑनलाइन का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें। फिर आपको नाम वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।  इसके बाद मांगे ए जरूरी दस्तावेज और डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरें।  लास्ट में आपको शुल्क भरकर सबमिट करना होगा। आपका अपडेटिड नाम कब तक शो होगा ये जानने  के लिए आप स्टेटस वाले ऑप्शन पर क्लिक करके पता कर सकते हैं। PAN CARD में कैसे बदले नामसबसे पहले NSDL या UTIITSL की वेबसाइट पर जाएअब यहां आपको Change/Correction in PAN वाले ऑप्शन पर जाना होगा। इसके बाद आपको अपनी बेसिक डिटेल्स जैसे पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल दर्ज करना होगा। डिटेल्स दर्ज करने के बाद आपके लिए 15 अंकों का टोकन नंबर जनरेट होगा। इसके बाद जो डिटेल्स आपको बदलनी है उसे सिलेक्ट कर, चेंज कर लें। अगर डॉक्यूमेंट्स मांगे जाते हैं तो इसे अपलोड करें। अंत में आपको फीस भरकर सबमिट करना होगा। लास्ट में Acknowledgement स्लिप भी डाउनलोड र लें। जिससे आप भविष्य में स्टेटस चेक कर सकते हैं। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran ने Abraham Lincoln को उड़ाने की दी धमकी, अलर्ट पर US और Israel की सेनाएं
    Next Article
    बंगाल के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट, 284 नाम:लोकसभा चुनाव हारे अधीर रंजन बहरामपुर से कैंडिडेट; पीएम केरल में बोले- LDF-UFD दोनों भ्रष्टाचारी

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment