Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में युवक की हत्या करने वाले 3 गिरफ्तार:चाकू से गोदकर मारा, आंतें बाहर आईं; दोस्तों के बीच समझौता कराने गया था

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना 27 मार्च को हुई थी। अशोक विहार कॉलोनी निवासी केहरी सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके बेटे शिवा पटेल की गौरव, पारस, रचित शर्मा और उनके अन्य साथियों ने चाकू से वार कर हत्या कर दी है। इस संबंध में इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस को 29 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने डेलापीर से विलयधाम पुल के पास हाईवे किनारे से गौरव (20), पारस (19) और रचित शर्मा (19) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी गौरव ने बताया कि घटना वाले दिन उसकी शिवा पटेल से गाली-गलौज हुई थी। इसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाया और शिवा को घर से बाहर बुलवाया। विवाद बढ़ने पर साथियों ने शिवा को पकड़ लिया और गौरव ने चाकू से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए और चाकू को बग्गा ग्राउंड में छिपा दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में ट्रक के अंदर मिला ड्राइवर का शव:शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया बाहर, दम घुटने से मौत की आशंका
    Next Article
    बांदा में ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, मौत:इलाज के लिए जाते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment