Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वजीरगंज के विकास को 3.5 करोड़ का बजट मंजूर:बदायूं में सड़क, नाले और अन्य सुविधाओं का होगा निर्माण

    2 hours ago

    2

    0

    बदायूं के वजीरगंज कस्बे के विकास के लिए शासन ने लगभग 3.5 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है। क्षेत्रीय विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से मंजूर हुई इस धनराशि से कस्बे में सड़क, नाले और अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे से सटे वजीरगंज में लंबे समय से जल निकासी और सड़कों की समस्या थी। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत अब यहां फूड स्ट्रीट हब, साप्ताहिक बाजार और नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एक दर्जन व्यावसायिक दुकानों का निर्माण होगा। इससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। प्रमुख स्थानों पर नाला निर्माण कार्य प्रस्तावित सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत कई प्रमुख स्थानों पर नाला निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इनमें कब्रिस्तान मोड़ से आंवला रोड की ओर, दिलशाद की दुकान से हजन की पुलिया तक, रामावतार की दुकान से बिसौली मार्ग की ओर और खतरा मोड़ से राम अवतार वार्ष्णेय की दुकान तक के क्षेत्र शामिल हैं। आसरा आवास क्षेत्र में भी जल निकासी की व्यवस्था सुधारी जाएगी। दीनदयाल योजना के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में सड़कों का निर्माण और पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए पोल लगाए जाएंगे। इन सभी कार्यों को पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था को तीन महीने का समय दिया गया है। विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा में पूरी होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य करा रही है। जिन मोहल्लों में नाला निर्माण की लंबे समय से मांग थी, वहां के निवासियों ने बजट स्वीकृत होने पर विधायक का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    40 साल में नहीं हुए,वो काम 4 साल में कराए:टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर बोले- 100 करोड़ से एटा रोड को सही कराया, जनता मेरे लिए टिकट मांगेगी
    Next Article
    लखनऊ में 'दो अकेली' नाटक का मंचन:उत्तराखण्ड महापरिषद ने रिश्तों और अकेलेपन को दिखाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment