Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान ने घुसकर उड़ाया अमेरिका का AWACS विमान, 3 टैंकर तबाह, 12 सैनिक घायल, हिल गए ट्रंप

    3 hours from now

    1

    0

    मिडिल ईस्ट से इस वक्त जो खबर सामने आ रही है वो बेहद गंभीर है। बेहद संवेदनशील है और यह सिर्फ एक हमला नहीं बल्कि एक ऐसा संकेत है जो आने वाले समय में पूरे क्षेत्र की दिशा बदल सकता है। इटर्स की खबर के अनुसार ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर सबसे बड़ा और सबसे घातक हमला बोला। यह वही एयरबेस है जहां अमेरिका के कई महत्वपूर्ण एयरक्राफ्ट और सैन्य संसाधन तैनात रहते हैं।  इस हमले की गंभीरता आप इसी बात से समझ सकते हैं। कम से कम तीन KC135 स्ट्रेटो टैंकर प्रभावित हुए हैं। एक E3 सेंट्री AOK विमान भी नुकसान में बताया जा रहा है और 10 से 12 अमेरिकी सैनिक घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जाती है।  दरअसल, जानकारी के अनुसार यह कोई साधारण हमला नहीं है बल्कि एक पूरी तरह से योजनाबद्ध और समन्वित हमला था। ईरान ने इसमें बैलेस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का एक साथ इस्तेमाल किया। इसे भी पढ़ें: No Kings प्रोटेस्ट क्या है? अपने ही देश में बुरी तरह घिरे ट्रंप...सड़कों पर लाखों प्रदर्शनकारी!सऊदी और अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों और ड्रोन को रास्ते में मार गिराया। लेकिन इसके बावजूद कुछ मिसाइलें और ड्रोन डिफेंस सिस्टम को पार कर गए और सीधे एयरबेस के संवेदनशील हिस्सों को निशाना बना लिया। यह साफ दिखाता है कि हमला बेहद सटीक और जानकारी के आधार पर किया गया था। अब सेटेलाइट से क्या पता चलता है यह जान लीजिए। तो सेटेलाइट इमेजरी में यह दिखाया गया है कि एयरक्राफ्ट पार्किंग एरिया में नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर आग और धुआं दिखाई दिया है। थर्मल सिग्नल से हालिया विस्फोट की पुष्टि होती है और इससे यह संकेत मिलता है कि हमला प्रभावी रहा है और सिर्फ दावे नहीं किए जा रहे हैं। अब यह समझते हैं कि जिन संसाधनों को नुकसान हुआ है, वह इतने अहम क्यों हैं? KC135 टैंकर। यह विमान हवा में ही दूसरे फाइटर जेट्स को ईंधन देता है। इसका मतलब यह है कि इसके बिना लंबे समय तक एयर ऑपरेशन चलाना मुश्किल हो जाता है।इसे भी पढ़ें: Hormuz Strait संकट के बीच देश के लिए बड़ी राहत, 94,000 टन LPG लेकर सुरक्षित निकले भारतीय जहाजदूसरा है E3X। यह एक तरह से आसमान में उड़ता हुआ कंट्रोल सेंटर होता है। यह दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखता है और पूरे एयर ऑपरेशन को कंट्रोल करता है। अगर यह दोनों सिस्टम प्रभावित हो चुके हैं तो अमेरिका की एयर ऑपरेशन क्षमता पर सीधा असर पड़ा है। अब इस हमले को सिर्फ सैन्य कारवाही के रूप में देखना गलत होगा। इसके पीछे एक स्पष्ट रणनीतिक संदेश छुपा है। संदेश नंबर एक कोई भी जगह सुरक्षित नहीं बचेगी।संदेश नंबर तीन ताकत अभी भी बरकरार है। जी हां, अमेरिका के लिए बहुत बड़ा यह झटका है। हालांकि अमेरिका के पास बड़े पैमाने पर सैन्य संसाधन है। लेकिन लगातार नुकसान से उसकी ऑपरेशन क्षमता प्रभावित होती जा रही है। उसे अपने संसाधनों को अलग-अलग जगहों पर तैनात करना पड़ रहा है। इसका मतलब यह है कि खतरा वास्तविक है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। यह हमला सऊदी अरब और अन्य गल्फ देशों के लिए भी चिंता का विषय है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi NCR Weather Update Today: क्या गर्मी से मिलेगी राहत? मौसम विभाग का Rain Alert, जानें कैसा रहेगा दिन
    Next Article
    No Kings प्रोटेस्ट क्या है? अपने ही देश में बुरी तरह घिरे ट्रंप...सड़कों पर लाखों प्रदर्शनकारी!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment