Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के कई अभ्यर्थियों का यूपी पीसीएस में सिलेक्शन:दिशा सिंह पहले प्रयास में बनी नायब तहसीलदार, अभ्युदय योजना से पढ़ाई करने वाले कई चयनित

    2 hours ago

    2

    0

    यूपी पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। इसमें लखनऊ के कई अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हुआ है। शिवपुरी गणेशपुर वार्ड इस्माइगंज द्वितीय की दिशा सिंह (27) अपने पहले ही प्रयास में नायब तहसीलदार बनी हैं। नायब तहसीलदार में उनकी रैंक 34 वीं है। फिलहाल वह दिल्ली के एनडीएमसी स्कूल में टीचर हैं। दिशा दो भाई बहन हैं। इनके पिता राम भोले सिंह लखनऊ कमिश्नरेट में दरोगा के रूप में कार्यरत हैं। रिजल्ट आने के बाद इनके घर पर लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। अभ्युदय योजना से पढ़ाई करने वाले कई का सिलेक्शन पीसीएस 2024 में लखनऊ में रहकर अभ्युदय योजना से भागीदारी भवन से पढ़ाई करने वाले कई अभ्यर्थियों का सिलेक्शन हुआ है। इसमें विपिन देव यादव, विमल कुमार, वरदान गुप्ता, अर्जुन सिंह, चंदन पाल, रक्षा राम, अंकुर सिद्धार्थ सहित अन्य नाम शामिल हैं। अंबेडकर नगर के रहने वाले विपिन देव बताते हैं कि तैयारी घर से कर रहे थे। दिसंबर 2024 में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग लखनऊ आ गए। यहां भागीदारी भवन में अपनी तैयारी के साथ-साथ पांच महीने कक्षाएं भी ली थी। कई प्रयास के बाद पहले सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 316 रैंक मिली। अब पीसीएस में कार्य अधिकारी पंचायती राज पद पर चयन हुआ है। पापा राजाराम यादव अंबेडकर नगर में चौकीदार हैं। मम्मी मेवाती देवी गृहिणी हैं। विपिन ने बताया कि उनके साथ अभ्युदय कोचिंग से विमल कुमार और वरदान गुप्ता का चयन बीडीओ के पद पर हुआ है। नायब तहसीलदार पद पर अर्जुन सिंह, चंदन पाल, सुदेव पटेल, विकास कुमार राज चयनित हुए। इसी तरह रक्षा राम सोनकर सब रजिस्ट्रार बने हैं। संदीप वर्मा का चयन सांख्यिकी अधिकारी के पद पर हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- शराब माफिया पहले पोषाहार वितरण कराता था:2017 के पहले पैसा लेकर ठेका दिया जाता था, नियुक्तियों में पर्ची-खर्ची चलती थी
    Next Article
    हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:गर्दन पर चोट के निशान, मां ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment