Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उरई में अज्ञात वाहन की टक्कर से पल्लेदार की मौत:झांसी-कानपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक चकनाचूर

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन जनपद के उरई कोतवाली क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय पल्लेदार संतोष बाबू की मौत हो गई। उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। ग्राम मौखरी निवासी संतोष बाबू गल्ला मंडी में पल्लेदारी का काम करते थे। रविवार शाम इंदिरा नगर निवासी राजू राजपूत उन्हें मंडी ले जाने के लिए उनके घर पहुंचा था। मंडी पहुंचने के बाद संतोष बाबू किसी काम से राजू की बाइक लेकर झांसी-कानपुर हाईवे की ओर चले गए। बताया जा रहा है कि दाऊ प्लाजा के सामने लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष बाबू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने उन्हें लहूलुहान हालत में देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संतोष बाबू को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हल्का इंचार्ज सत्यभान सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संतोष बाबू की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में दुख छा गया। उनकी पत्नी मीरा देवी और पुत्र आर्यन व विकास का बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली है। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टेट अनिवार्यता के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन:4 अप्रैल को देशभर से लाखों शिक्षक होंगे शामिल, औरैया से रवाना होगा प्रतिनिधिमंडल
    Next Article
    4 अप्रैल को भाकियू अराजनैतिक की महापंचायत:बुलंदशहर में किसानों ने DM को सौंपा ज्ञापन, रखीं कई मांगें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment