Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में ‘रन फॉर इंपावरमेंट’:छात्राओं ने दिखाई ताकत, एसएसपी बोले-जागरूकता से ही सशक्त समाज

    1 hour ago

    1

    0

    नारी सशक्तिकरण की दिशा में अयोध्या के रिजर्व पुलिस लाइन में रविवार को “रन फॉर इंपावरमेंट” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जीजीआईसी की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 100 मीटर दौड़ में अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। एसएसपी ने फीता काटकर किया शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने फीता काटकर किया। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर और जागरूक महिलाएं ही सशक्त समाज की नींव हैं। 100 मीटर दौड़ में दिखा जोश दौड़ प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। विजेता छात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और बढ़ा। मिशन शक्ति और हेल्पलाइन की जानकारी कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 और महिला सहायता केंद्रों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत दें सूचना एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान ही समाज का सम्मान है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जागरूकता और आत्मनिर्भरता से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ेगा:योगी बोले- स्मार्ट सैलरी के लिए विभाग प्रस्ताव तैयार करे; 69 हजार स्मार्टफोन बांटे
    Next Article
    आगरा में दरोगा की पत्नी बोली- पति ने दिया जहर:कई महिलाओं से अवैध संबंध, SN मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment