Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में दरोगा की पत्नी बोली- पति ने दिया जहर:कई महिलाओं से अवैध संबंध, SN मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

    3 hours ago

    2

    0

    थाना न्यू आगरा में तैनात दरोगा ने अपनी पत्नी को जहर दे दिया, और उसे छोड़ कर भाग गया। इससे महिला की हालत गंभीर हो गई। पड़ोसियों ने महिला को गंभीर हालात में हॉस्पिटल पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे परिजन मरीज को इलाज के लिए मथुरा ले गए। जहां से डॉक्टरों ने महिला को इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। ये आरोप पीड़ित महिला मीनाक्षी ने अपने दरोगा पति लोकेश पर लगाए है। महिला ने पति दरोगा लोकेश कि शिकायत थाना न्यू आगरा में दर्ज कराई है। जहां वो तैनात है। पीड़ित मीनाक्षी ने कहा- पति ने दिया जहर, अन्य महिलाओं के साथ है अवैध संबंध पीड़ित महिला ने बताया- पति दिन में करीब 3 बजे घर खाना खाने के लिए आए थे। मैंने उन्हें खाना दे दिया। उन्होंने खाना खाने के बाद घर पर बात की, और कुछ देर बाद फोन काट दिया। इसके बाद मेरे पास आए और बोले मैंने जो बोला था, तुमने जवाब नहीं दिया। मैंने कहा कि क्या जवाब नहीं दिया, तो बोले कि मेने तुमसे एक फ्लैट और फॉर्च्यूनर गाड़ी के लिए बोला था। मैंने कहा- मेरे पिता ने शादी में एक करोड़ खर्च किया है, और अभी शादी को दो साल हुए है। हमारे पास इतने पैसे नहीं हैं, हम तुम्हें फ्लैट और गाड़ी दे सके। इसके बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी, और जहर दे दिया। मेरी तबियत खराब होता देख पति घर से भाग गया। पड़ोसियों ने मुझे हॉस्पिटल पहुंचाया। घर वालों ने पुलिस कमिश्नर और थाने में फोन किया। लेकिन पुलिस ने मुझे हॉस्पिटल ले जाने की जगह डराया और धमकाया। थाना प्रभारी योगेश ने मुझसे कहा- क्यों इसके पीछे पड़ी हैं, क्या इसकी नौकरी खाएगी। बोले- बैसे भी ये पुलिस में इसका तुम कुछ कर नहीं पाओगे। मेरे पति के अन्य महिला के साथ भी संबंध है। इसने मुझे उसके लिए मारने की कोशिश की। दो साल से ये उत्पीड़न करता आ रहा है। मेरी शादी 21 अप्रैल 2021 हुई थी, मेरा एक 6 महीने का बच्चा है। लोकेश का भाई भी यहीं पास में रहता है, जो पति के जाने के बाद पीछे से आ कर मुझसे छेड़छाड़ करता है। जब मैंने उसकी शिकायत पति से की तो उन्होंने मुझे ही मारा। मीनाक्षी की मां बोली- दहेज के लिए बेटी को मारने की कोशिश पीड़िता मीनाक्षी की मां ने बताया-फरीदाबाद के थाना छायंसा के वल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी मीनाक्षी की शादी दो साल पहले बदायूं के रामपुर निवासी लोकेश भाटी से हुई थी। लोकेश थाना न्यू आगरा में तैनात हैं। दोनों लॉयर्स कालोनी में किराये के मकान में रह रहे हैं। दामाद लोकेश भाटी को दहेज में स्कार्पियो कार दी थी, लेकिन वह फॉर्च्यूनर की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर तलाक देने की धमकी दे रहा था। लोकेश के अन्य लड़कियो के साथ अफेयर हैं। आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता हैं। जब जहर दे दिया तो हमने थाने में इसकी शिकायत की। लेकिन बर्दी का रोप दिखा कर हमें डराया जा रहा है, और धमकाया जा रहा है। शादी के बाद ही अतिरिक्त दहेज की माँग कर रहा हैं। 21 अप्रेल 2021में शादी हुई थी,6 महीने का बच्चा है। कार्रवाई की जगह पुलिस हमें डरा-धमका रही है। मेरी लड़की को जान से मारने की कोशिश की गई है। दरोगा लोकेश ने बताया कि ड्यूटी से देरी से आने पर मामूली कहासुनी के बाद पत्नी ने कोई पदार्थ खा लिया था। जानकारी मिलते ही अस्पताल में भर्ती कराया। दहेज उत्पीड़न के आरोप गलत हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में ‘रन फॉर इंपावरमेंट’:छात्राओं ने दिखाई ताकत, एसएसपी बोले-जागरूकता से ही सशक्त समाज
    Next Article
    भोजपुर में पुल, स्कूल, इंडस्ट्री लगवाई:भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर बोले- कमालगंज बाईपास और जहानगंज को ब्लॉक बनवाना है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment