Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Amit Shah in Lok Sabha: अन्याय किसी के साथ भी हो सकता पर हथियार उठाना कितना सही, लोकसभा में नक्सलवाद पर बोले अमित शाह

    3 hours from now

    1

    0

    गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के बस्तर में इसे लगभग समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर अपने कार्यकाल के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में आदिवासियों के कल्याणकारी लाभ सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। लोकसभा में नक्सलवाद उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का विवरण देते हुए अमित शाह ने कांग्रेस से सवाल किया कि पार्टी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रगति क्यों सुनिश्चित नहीं की, और कहा कि वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) का विकास से कोई संबंध नहीं है।इसे भी पढ़ें: मैं मौत के मुंह से लौटी हूं, Amit Shah के आरोपों पर बोलीं Mamata Banerjeeअमित शाह ने कहा कि आपका लड़ने का तरीका क्या है, हम अंग्रेजों के शासन में नहीं रह रहे हैं। कुछ लोगों ने भगत सिंह जी और बिरसा मुंडा से तुलना ऐसे लोगों से कर दी, जो अक्षम्य है। आपलोग क्या हिमाकत कर रहे हैं। शहीद भगत सिंह और भगवान बिरसा मुंडा, जो अंग्रेजों के सामने लड़े, और आप उनकी तुलना संविधान तोड़कर, हाथ में हथियार लेकर निर्दोषों की हत्या करने वालों से कर रहे हैं? मैं कहना चाहता हूं कि ऐसे विषयों में राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठ जाना चाहिए। लोकसभा में नक्सलवाद उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का विवरण देते हुए अमित शाह ने कांग्रेस से सवाल किया कि पार्टी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रगति क्यों सुनिश्चित नहीं की, और कहा कि वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) का विकास से कोई संबंध नहीं है।इसे भी पढ़ें: BJP पर Mamata का 'Divide and Rule' का आरोप, कहा Hindu-Muslim को बांटकर देश लूट रही हैसंवाद की वकालत करने वालों से मैं वही बात दोहराना चाहता हूँ जो मैंने बस्तर के सार्वजनिक मंचों से कई बार कही है: अपने हथियार डाल दो, और सरकार तुम्हारा पुनर्वास सुनिश्चित करेगी। लेकिन वे हथियार डालने से इनकार कर रहे हैं। हमारी सरकार की नीति स्पष्ट है। हम उन लोगों से बातचीत के लिए तैयार हैं जो अपने हथियार डाल देते हैं। हिंसा का रास्ता चुनने वालों को कड़ा जवाब दिया जाएगा। अब नक्सलवाद से मुक्त भारत की रचना भी मोदी जी के शासन के अंदर ही हो रही है।ये 12 साल, एक प्रकार से देश के लिए बहुत शुभ साबित हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Puducherry Election: पीएम मोदी का 'डबल इंजन' सरकार पर ज़ोर, बोले- Tourism से बदलेगी तस्वीर।
    Next Article
    शाह बोले- जो हथियार उठाएगा, उसे कीमत चुकानी होगी:वामपंथियों ने भोले-भाले आदिवासियों को अंधेरे में रखा, अब बस्तर से लाल आतंक लगभग खत्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment