Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सौरभ दीक्षित संभालेंगे शाहजहांपुर एसपी की कमान:राजेश द्विवेदी को अलीगढ़ में 38वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया

    2 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी का तबादला कर उन्हें अलीगढ़ में 38वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। वहीं, सौरभ दीक्षित को जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है, जो इससे पहले फिरोजाबाद में तैनात थे। राजेश द्विवेदी ने 23 मार्च 2025 को शाहजहांपुर में एसपी का कार्यभार संभाला था। उनके कार्यकाल में जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त और प्रभावी कदम उठाए गए। पुलिस को घटनाओं में त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए जाते थे, जिससे कानून-व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में देश के प्रसिद्ध ‘होली के लाट साहब’ जुलूस का शांतिपूर्ण आयोजन रहा। इस आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन दो महीने पहले से तैयारियां करता है, और उनके नेतृत्व में यह आयोजन बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ। इसके अलावा, कटरा थाना क्षेत्र के कुख्यात स्मैक तस्कर रियाज उर्फ बाबू पडेरा के खिलाफ पहली बार बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा और हाल ही में उसकी करीब 80 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज कर नाप-जोख की कार्रवाई भी कराई। अब नए एसपी के रूप में सौरभ दीक्षित से जिले में सख्त पुलिसिंग और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद की जा रही है। उनकी छवि एक तेज-तर्रार अधिकारी की मानी जाती है, जो लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते। पुलिस विभाग और आम जनता को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में शाहजहांपुर में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में क्रिकेटर यश दयाल का भव्य रिसेप्शन:इंडो-वेस्टर्न लुक में दिखे स्टाइलिश, पत्नी संग दिखी शानदार केमिस्ट्री
    Next Article
    लखनऊ में ₹25150 रुपए का बिजली बिल भेजा:पीड़ित ने की शिकायत, मंत्री IAS से बोले- आपका सिस्टम काम नहीं कर रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment