Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जसोदा में किसान के बेटे का यूपीपीसीएस में चयन:असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स पद पर मिली सफलता

    1 hour ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के जसोदा क्षेत्र के किसवापुर गांव निवासी अर्पित कटियार ने यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) के पद पर चयन पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। अर्पित के पिता योगेश कटियार एक किसान हैं और खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अर्पित ने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। अर्पित की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 5 तक सरस्वती शिशु मंदिर, जसोदा में हुई। इसके बाद उन्होंने कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई माया देवी इंटर कॉलेज, कन्नौज से पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने कानपुर का रुख किया, जहां से उन्होंने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। अर्पित की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिली है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा के शाहबेरी में परचून की दुकान में लगी आग:पास की दुकानों तक फैली, कोई जनहानि नहीं
    Next Article
    चुनार में युवक 2.25 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार:पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment