Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ऑनलाइन नहीं देखा तो गया प्लॉट:3 महीने में एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड नहीं किया तो आवंटन होगा रद्द

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) से मकान, प्लॉट या दुकान लेने वालों को सतर्क रहना होगा। प्राधिकरण ने नई व्यवस्था लागू करते हुए साफ कर दिया है कि अब आवंटन पत्र डाक से नहीं, सिर्फ वेबसाइट पर मिलेगा—और उसे 3 महीने के भीतर डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। तय समय में डाउनलोड न करने पर बिना किसी नोटिस के आवंटन सीधे निरस्त कर दिया जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। यह फैसला आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए लिया गया है। अब कैसे होगा पूरा प्रोसेस? सभी योजनाओं में लॉटरी, ई-ऑक्शन और पहले आओ-पहले पाओ के आवंटन पत्र अब ऑनलाइन अपलोड होंगे। आवंटी को उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए सूचना दी जाएगी। आवंटी को खुद एलडीए की वेबसाइट पर जाकर आवंटन पत्र डाउनलोड करना होगा। पहले क्या था सिस्टम? अब तक एलडीए रजिस्टर्ड डाक से आवंटन पत्र भेजता था। कई बार लोगों को समय पर पत्र नहीं मिल पाता था, जिससे उन्हें दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे। इतना ही नहीं, फर्जी आवंटन पत्र के जरिए धोखाधड़ी के मामले भी सामने आए थे। नहीं डाउनलोड किया तो क्या होगा? 3 महीने में आवंटन पत्र डाउनलोड नहीं किया तो आवंटन अपने आप रद्द हो जाएगा। कोई अलग से नोटिस नहीं दिया जाएगा। जमा पंजीकरण राशि में से नियमानुसार कटौती कर बाकी पैसा वापस किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कमरे में लगी आग, 3 गैस सिलेंडर एक-एक कर फटे:अलीगढ़ में तेज धमाकों से इलाका दहला; 2 सगे भाई झुलसे
    Next Article
    प्रयागराज में क्रिकेटर यश दयाल का भव्य रिसेप्शन:इंडो-वेस्टर्न लुक में दिखे स्टाइलिश, पत्नी संग दिखी शानदार केमिस्ट्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment