Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कमरे में लगी आग, 3 गैस सिलेंडर एक-एक कर फटे:अलीगढ़ में तेज धमाकों से इलाका दहला; 2 सगे भाई झुलसे

    8 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ में एक घर में आग लग गई। कमरे में 5 घरेलू गैस सिलेंडर रखे थे, उनमें से 3 एक-एक कर ब्लास्ट हुए। आग की लपटों में फंसकर 2 भाई बुरी तरह से झुलस गए। हादसा रविवार देर रात करीब 2.30 बजे हुआ। धमाके इतने जोरदार थे कि आसपास के घरों में कंपन महसूस हुआ। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तक आवाज सुनी गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में फंसे दोनों भाइयों को जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फिरदौस नगर की है। दोनों भाइयों ने सिलेंडर स्टॉक कर रखा था। अब पढ़िए पूरा मामला… बरेली निवासी भाई जिर्रार (48) और शहजाद (45) पुत्र हारुन शहर की नई बस्ती में एक चाय की दुकान पर काम करते हैं। दोनों भाई फिरदौस नगर-बी की गली नंबर-3 के एक मकान की तीसरी मंजिल पर किराए पर रहते हैं। पुलिस ने बताया कि इस समय घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत चल रही है। दोनों भाइयों ने चाय की दुकान के लिए सिलेंडर स्टॉक कर कमरे में रखे थे। 5 सिलेंडरों में से 3 भरे थे, जबकि 2 खाली थे। रात में दोनों कमरे में आकर सो गए। इस बीच देर रात करीब ढाई बजे अचानक कमरे में आग लग गई। जब तक दोनों कुछ समझ पाते, तब तक सिलेंडर में ब्लास्ट होने लगे। इससे दोनों कमरे में फंस गए और बुरी तरह झुलस गए। आशंका है कि गैस लीकेज से आग लगी सीएफओ मुकेश कुमार ने बताया- प्रथम दृष्टया मामला गैस लीकेज का लग रहा है। कमरे में गैस भरने के कारण बिजली का स्विच दबाने या किसी चिंगारी से विस्फोट हुआ होगा। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि रिहायशी इलाके के 1 कमरे में इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर क्यों रखे गए थे। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं अवैध रूप से रिफिलिंग या भंडारण तो नहीं किया जा रहा था। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें- खेलते समय बच्चे की आंख में कांटा घुसा:पुतली में आर-पार हुआ, झांसी मेडिकल कॉलेज के 10 डॉक्टरों ने की सर्जरी झांसी में 7 साल के बच्चे की आंख में खेलते समय कांटा घुस गया। कांटा आंख के अंदर पुतली को आर-पार कर गया। बच्चा दर्द से तड़पने लगा। इसके बाद घरवाले उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां ओटी (ऑपरेशन थिएटर) बंद हो चुकी थी। लेकिन, बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर तुरंत ओटी खुलवाई गई। फिर 10 डॉक्टरों की टीम ने बच्चे का ऑपरेशन किया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाकर युवक को पीटा:बरेली में लात-घूसे और चप्पल बरसाए, खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया
    Next Article
    लखनऊ में ऑनलाइन नहीं देखा तो गया प्लॉट:3 महीने में एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड नहीं किया तो आवंटन होगा रद्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment