Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में121 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:भदोही में टाटा पंच कार से हो रही थी सप्लाई, फरार साथियों की तलाश जारी

    2 hours ago

    2

    0

    भदोही पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक टाटा पंच कार में छिपाकर रखा गया 121 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। ज्ञानपुर स्टेशन रोड के पास रेलवे की खाली जमीन से समरजीत यादव (25 वर्ष) पुत्र स्व. दयाराम यादव निवासी महबूबपुर, भदोही और प्रदीप सरोज (26 वर्ष) पुत्र जज्जू सरोज निवासी राईपुर, जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से तीन बोरियों में 121 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की टाटा पंच कार बरामद की गई। इस संबंध में गोपीगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट और 207 एमवी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा ओडिशा से सस्ते दामों पर खरीदकर लाए थे। इसे वाराणसी में शुभम पांडेय, अजीत सिंह और शिवम गौतम नामक पार्टियों को महंगे दामों पर बेचने की योजना थी। वे मुनाफे के पैसे से अपनी सुख-सुविधाएं पूरी करते थे। पुलिस को देखकर आरोपियों ने गाड़ी से उतरकर भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। इस गिरोह के कुछ अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भोजपुर में पुल, स्कूल, इंडस्ट्री लगवाई:भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर बोले- कमालगंज बाईपास और जहानगंज को ब्लॉक बनवाना है
    Next Article
    डग्गामार वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की मिलीभगत का आरोप:बदायूं में बस ऑपरेटर्स ने SSP से की शिकायत, कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment