Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया डीएम ने खाद्य सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की:मिलावटखोरों पर निगरानी और आंगनबाड़ी केंद्रों के पंजीकरण के दिए निर्देश

    1 hour ago

    2

    0

    औरैया जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को किसी भी प्रकार की मिलावटखोरी न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों को चिन्हित कर उन पर कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही, खाद्य सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रम आम जनता और विद्यालयों में अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाएं। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र बिना खाद्य पंजीकरण के संचालित न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को खाद्य पंजीकरण से आच्छादित करने की प्रक्रिया पूर्णतया निःशुल्क है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को न्यायालय में लंबित वादों पर प्रभावी पैरवी करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अविनाश चंद्र मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आयुक्त (खाद्य)-II, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, औषधि निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, वरिष्ठ निरीक्षक बाट एवं माप विज्ञान, अधिशासी अधिकारी औरैया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL मैचों के लिए लखनऊ मेट्रो देर रात तक चलेगी:इकाना तक फीडर बसें भी चलेंगी; दर्शक रात 12.30 बजे तक कर सकेंगे सफर
    Next Article
    बरेली में महावीर स्वामी का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव:भव्य शोभायात्रा, ‘जियो और जीने दो’ का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment