Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में जिला समन्वयक जेम पोर्टल प्रेम शंकर मिश्रा गिरफ्तार:फर्नीचर आपूर्ति टेंडर में हुए भ्रष्टाचार को लेकर बड़ी कार्रवाई, अरेस्ट कर भेजा जेल

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा की नगर कोतवाली पुलिस ने फर्नीचर आपूर्ति टेंडर में भ्रष्टाचार के एक मामले में आज सोमवार देर शाम एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सोमवार को जिला समन्वयक जेम पोर्टल बेसिक शिक्षा प्रेम शंकर मिश्रा को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रेम शंकर मिश्रा बीते 4 नवंबर से फरार चल रहे थे। प्रेम शंकर मिश्रा पर गोंडा के 564 परिषदीय स्कूलों में डेस्क आपूर्ति के नाम पर चयनित फर्म से कमीशन मांगने का आरोप है। इस मामले में मिश्रा समेत तीन लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा पुलिस ने प्रेम शंकर मिश्रा का गोंडा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण कराया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नीमन सिटिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक मनोज कुमार पांडेय ने एंटी करप्शन कोर्ट गोरखपुर के आदेश पर 4 नवंबर को नगर कोतवाली में निलंबित पूर्व बीएसए अतुल कुमार तिवारी, जिला समन्वयक जेम पोर्टल प्रेमशंकर मिश्रा और जिला समन्वयक निर्माण विद्याभूषण मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 50 लाख रुपए एडवांस मांगे थे मनोज कुमार पांडेय ने आरोप लगाया था कि 15 करोड़ रुपये के काम के लिए इन लोगों ने 15 प्रतिशत कमीशन यानी 2.25 करोड़ रुपए की मांग की थी।पांडेय के अनुसार, आरोपियों ने एडवांस में 50 लाख रुपये की मांग की थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निलंबित बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने 22 लाख रुपए, विद्या भूषण मिश्रा ने 2 लाख रुपए और प्रेम शंकर मिश्रा ने 2 लाख रुपए लिए थे। पैसा लेने के बावजूद उन्हें काम नहीं दिया गया और उनकी फर्म को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। नगर कोतवाली पुलिस इससे पहले इसी मामले में जिला समन्वयक निर्माण विद्याभूषण मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जिन्हें अभी तक कोर्ट से जमानत नहीं मिली है। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रेम शंकर मिश्रा को जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है, जिसकी जिम्मेदारी गोंडा सीओ नगर आनंद राय को सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीफ इंजीनियर दफ्तर पर व्यापारियों ने नोटिस किया चस्पा:स्मार्ट मीटर की आड़ में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप, आश्वासन के बाद लौटे
    Next Article
    कंडक्टर के बेटे ने UPPCS में हासिल की 152वीं रैंक:प्रतापगढ़ के अमित सिंह बने कर असिस्टेंट कमिश्नर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment