Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद में ABVP का हिंदू कॉलेज पर प्रदर्शन:क्लास नहीं चलने, पेयजल व सफाई व्यवस्था पर सौंपा ज्ञापन

    2 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हिंदू कॉलेज में व्याप्त समस्याओं और अनियमितताओं को लेकर प्रभारी प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा। परिषद ने छात्रों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था में कमियों को गंभीर बताते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की है। ज्ञापन में ABVP ने आरोप लगाया है कि कॉलेज में कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो रही हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अतिरिक्त, परिसर में स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण छात्रों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिषद ने कॉलेज परिसर और शौचालयों की खराब साफ-सफाई व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि गंदगी के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज में मौजूद जीसीआर (कॉमन रूम) और जिम जैसी सुविधाएं होने के बावजूद विद्यार्थियों को उनका उपयोग नहीं करने दिया जा रहा है। महानगर मंत्री गौरव क्षत्रीय ने प्रभारी प्राचार्य से मांग की कि सभी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक और सुविधाजनक वातावरण मिल सके। ABVP ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, तो छात्र हित में उग्र आंदोलन किया जाएगा। परिषद ने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान विभाग संगठन मंत्री गौरव यादव, तहसील संयोजक अनमोल शर्मा, इकाई अध्यक्ष शिवम ठाकुर, इकाई मंत्री नवनीत कटारिया, दीपांशु ठाकुर, यश प्रजापति, लवि चौहान, गौरव पासी, अंजलि पाल, तन्वी अग्रवाल, लक्ष्मी और अंश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1 अप्रैल से स्कूली वाहनों पर सख्ती:15 अप्रैल तक फिटनेस चेक, 15 साल पुराने वाहन होंगे बाहर, निगरानी पोर्टल पर अपलोड करना होगा डेटा
    Next Article
    देवरिया में कूड़ा गाड़ी से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर आक्रोश:विवाद के बाद इंचार्ज निलंबित, जांच कमेटी गठित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment