Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भरतमुनि नाट्य समारोह में 'बकरी' का मंचन:यह नाटक जनता की भावनाओं के राजनीतिक शोषण को उजागर करता है

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित भरतमुनि नाट्य समारोह के तीसरे दिन रविवार शाम सुप्रसिद्ध नाटक ‘बकरी’ का प्रभावशाली मंचन किया गया। यह प्रस्तुति सिर्फ एक नाटक नहीं, बल्कि समाज में भावनाओं, आस्था और भोलेपन के नाम पर होने वाले राजनीतिक शोषण को उजागर करती है। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित इस समारोह में प्रख्यात साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की चर्चित रचना पर आधारित इस नाटक का निर्देशन डॉ. शिशु कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. धनञ्जय चोपड़ा, केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा, उपनिदेशक (प्रशासन) डॉ. आदित्य श्रीवास्तव और उपनिदेशक (कार्यक्रम) डॉ. मुकेश उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। नाटक ‘बकरी’ की कहानी तीन युवकों—दुर्जन सिंह, कर्मवीर और सत्यवीर—के इर्द-गिर्द घूमती है। ये युवक अपराध की दुनिया छोड़कर ठगी के नए तरीके अपनाते हैं। वे एक दलित की बकरी चोरी करवाकर उसे महात्मा गांधी की बकरी बताते हैं। इसके बाद वे भोली-भाली जनता से दान इकट्ठा करते हैं। इस कथा के माध्यम से नाटक में यह दिखाया गया कि कैसे नेता और ठग जनता की भावनाओं का शोषण कर उन्हें गुमराह करते हैं और अपने स्वार्थ सिद्ध करते हैं। नौटंकी शैली में प्रस्तुत इस नाटक में कजरी, सोहर और निर्गुण जैसे लोकगीतों का सशक्त प्रयोग किया गया, जिसने प्रस्तुति को और भी जीवंत बना दिया। नाटक के अंत में जनता प्रतीकात्मक विद्रोह के माध्यम से सच्चाई उजागर करती है, लेकिन यह सवाल भी छोड़ जाती है कि क्या केवल सच सामने लाना ही पर्याप्त है या बदलाव के लिए जागरूकता और सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। अभिनय की बात करें तो दीवान की भूमिका में हर्ष अग्रवाल, दुर्जन सिंह के रूप में ओमेन्द्र पुरी गोस्वामी और कर्मवीर के रूप में हर्षल मेश्राम ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई की दो महिलाओं को मानद डॉक्टरेट:मथुरा समारोह में तीन को सावित्रीबाई फुले शिक्षा सम्मान
    Next Article
    खुर्जा में 'मजिस्ट्रेट' लिखी गाड़ी से अवैध उगाही:मीडिया देख भागे मंडी सचिव, जांच के आदेश; सचिव बोले- गाड़ी ड्राइवर लेकर गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment