Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'जिस गांव में वोट बहिष्कार हुआ, वहां पुल पास कराया':विधायक राहुल बच्चा सोनकर बोले- गांव से हाईवे तक सड़क कनेक्टविटी बढ़ाई, मंदिरों का सौंदर्यीकरण कराया

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर की बिल्हौर से भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर अपने बयानों और क्षेत्र में तेज विकास कार्यों को लेकर लगातार चर्चा में रहे हैं। पहली ही चुनावी परीक्षा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को हराकर जीत दर्ज करने वाले राहुल बच्चा का दावा है कि उन्होंने बिल्हौर में सड़क कनेक्टिविटी का ऐसा नेटवर्क तैयार किया है, जिससे गांव-गांव तक विकास पहुंचा है। मंदिरों के सौंदर्यीकरण, पुल निर्माण और स्वास्थ्य सहायता को अपनी प्राथमिकताओं में गिनाते हुए उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास उनके साथ है और पार्टी ने मौका दिया तो 2027 में फिर जीत दर्ज करेंगे। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने अपने चार साल के कामकाज, अधूरे प्रोजेक्ट और चुनावी दावेदारी पर खुलकर बात की। पेश हैं बातचीत के प्रमुख अंश सवाल-जवाब के रूप में- सवाल: विधानसभा में अपने किए गए काम के लिए आप खुद को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: जो व्यक्ति खुद को नंबर देगा, वह आमतौर पर 10 में 10 ही देगा, लेकिन मैं खुद को 10 में से 9 नंबर दूंगा। जनप्रतिनिधि बनने के बाद हर तरह के लोग काम लेकर आते हैं। काम दो तरह के होते हैं- जायज और नाजायज। हम नाजायज काम के लिए मना कर देते हैं, जिससे कुछ लोगों को लगता है कि उनका काम नहीं हुआ। इसी वजह से मैं खुद को 9 नंबर देता हूं। सवाल: विधायक जी, आपने अपनी विधानसभा में सबसे बड़ा काम कौन सा कराया? जवाब: सबसे बड़ा काम हमने रोड नेटवर्क का कराया है। हजारों करोड़ रुपये की लागत से स्टेट हाईवे और गांवों को जोड़ने वाली सड़कों का जाल बिछाया गया है। शिवराजपुर में खेरेश्वर मंदिर से बिठूर तक सड़क बनवाई गई। बिल्हौर के लगभग हर गांव में विकास कार्य कराए गए हैं। कई महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित कराई गई हैं और उनके नाम पर भव्य प्रवेश द्वार बनवाए गए हैं। एक ऐसा गांव भी था जहां 2022 में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया था और एक भी वोट नहीं पड़ा था। वहां पांडु नदी की वजह से बड़ी दिक्कत थी। अब वहां पुल का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे लोगों की वर्षों पुरानी समस्या दूर होगी। सवाल: पर्यटन और धार्मिक स्थलों के लिए क्या काम किए गए? जवाब: खेरेश्वर मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया गया है। वहां भव्य गेट बनाया गया और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है। बंदीमाता मंदिर जाने वाली सड़क का निर्माण और सौंदर्यीकरण भी कराया गया है। हमारा प्रयास है कि धार्मिक स्थलों को पर्यटन के रूप में भी विकसित किया जाए। सवाल: स्वास्थ्य क्षेत्र में क्या काम किए? जवाब: विधानसभा क्षेत्र में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया है। जरूरतमंदों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई, ताकि गरीब परिवारों को राहत मिल सके। सवाल: कौन सा ऐसा काम है जो अभी बाकी है? जवाब: मेरा लक्ष्य है कि क्षेत्र में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर एक थीम पार्क बने। इसके लिए मैं लगातार मुख्यमंत्री से मांग कर रहा हूं। इसके अलावा बिल्हौर में एक बड़े बस अड्डे की जरूरत है। हमारी कोशिश है कि चुनाव से पहले इसका काम शुरू हो जाए। सवाल: 2027 में क्या दावेदारी है? क्या आपको टिकट मिलेगा? जवाब: जब आप पूरे साल परीक्षा की तैयारी करते हैं, तो परीक्षा की चिंता नहीं करनी चाहिए। मैंने जिस दिन चुनाव जीता, उसी दिन से अगले चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी। जनता के बीच लगातार हूं और विकास कार्य कर रहा हूं। चुनाव जब भी हो, परिणाम अच्छा ही होगा। टिकट का फैसला पार्टी नेतृत्व करता है, लेकिन मुझे विश्वास है कि मेरे काम को देखते हुए जनता और पार्टी दोनों का आशीर्वाद मिलेगा। सवाल: आपके बयानों से हिंदुत्ववादी छवि बनने की बात कही जाती है, इस पर क्या कहेंगे? जवाब: भाजपा सरकार में विकास के साथ सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है। विकास तभी संभव है जब लोगों को सुरक्षा का भरोसा हो। हमारी सरकार ने ऐसे तत्वों पर कार्रवाई की है जो समाज में डर और अव्यवस्था फैलाते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेत में मिला था महिला के सिर का कंकाल:शाहजहांपुर में पुलिस डीएनए से कराएगी पहचान, पास में मिले थे बाल और कढ़ा
    Next Article
    सनातनी किन्नर अखाड़े ने की हरिगढ़ बनाने की मांग:अलीगढ़ के वार्ष्णेय मंदिर में हुआ भव्य पट्टाभिषेक, आरती श्रीवास्तव बनीं महामंडलेश्वर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment