Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खीरी टाउन में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:घंटों ट्रैक पर पड़ा रहा शव, जीआरपी पर देर से पहुंचने का आरोप; चौकी इंचार्ज ने हटवाया

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के खीरी टाउन रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद करीब 25 साल के युवक का शव काफी देर तक रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सूचना देने के बावजूद जीआरपी (रेलवे पुलिस) के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। बाद में कस्बा चौकी इंचार्ज ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर शव को ट्रैक से हटवाया। मृतक की पहचान खीरी टाउन के सैय्यद बाड़ा निवासी महबूब अली के बेटे नूर अली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नूर अली मानसिक रूप से कमजोर था। बुधवार शाम करीब पांच बजे नूर अली अपनी मां के साथ कस्बे की एक मजार पर गया था। वहां से करीब एक घंटे बाद वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान शाम करीब 7:45 बजे खीरी रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर नूर अली का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि काफी देर तक जीआरपी के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिसके चलते शव रेलवे ट्रैक पर ही पड़ा रहा। जानकारी मिलने पर कस्बा चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को ट्रैक से हटवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद जीआरपी की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। हालांकि, जीआरपी की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इलाहाबाद हाईकोर्ट बार चुनाव का मतदान आज:30 पदों पर 263 प्रत्याशी मैदान में, 11,724 अधिवक्ता डालेंगे वोट; CCTV से निगरानी
    Next Article
    'कुरान के हुक्म पर चलेगा मुसलमान':मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन ने UCC पर कहा- हम लोग इस कानून को नहीं मानेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment