Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'कुरान के हुक्म पर चलेगा मुसलमान':मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन ने UCC पर कहा- हम लोग इस कानून को नहीं मानेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सपा के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा है कि वे कुरान में बताए गए प्रावधानों को ही मानेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाजपा शासित राज्यों में UCC लागू करने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज शरीयत के अनुसार चलना चाहता है। मीडिया से बातचीत में एसटी हसन ने कहा, "हम शरीयत की मांग करेंगे और कुरान में जो हुक्म दिया गया है, हम उसी पर चलेंगे।" उन्होंने परिवार और बेटियों के संपत्ति में हिस्से का भी जिक्र किया। मस्जिदों को निशाना बनाने का आरोप एसटी हसन ने UCC के मुद्दे पर सहारनपुर और मुरादाबाद की मस्जिदों को कथित तौर पर निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि UCC के नाम पर माहौल खराब नहीं किया जाना चाहिए। धार्मिक परंपराओं का दिया उदाहरण पूर्व सांसद ने कहा कि हर धर्म की अपनी परंपराएं और आस्थाएं हैं। उन्होंने कहा कि कोई मुस्लिम नहीं चाहेगा कि उसके शव का अंतिम संस्कार हिंदू परंपरा से हो। इसी तरह कोई हिंदू नहीं चाहेगा कि उसके शव को दफनाया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खीरी टाउन में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:घंटों ट्रैक पर पड़ा रहा शव, जीआरपी पर देर से पहुंचने का आरोप; चौकी इंचार्ज ने हटवाया
    Next Article
    49 बच्चों की गिनती में एक कम निकला, मचा हड़कंप:आजाद पार्क घूमने आया सातवीं का छात्र रहस्यमयी हाल में गायब, बस में बैठाने के दौरान पता चला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment