Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    49 बच्चों की गिनती में एक कम निकला, मचा हड़कंप:आजाद पार्क घूमने आया सातवीं का छात्र रहस्यमयी हाल में गायब, बस में बैठाने के दौरान पता चला

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के आजाद पार्क में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा से भ्रमण के लिए आए 49 छात्रों की गिनती में एक छात्र कम निकला। पार्क और म्यूजियम घूमने के बाद सभी बच्चों को बस में बैठाया जा रहा था। इसी दौरान दोबारा गिनती हुई तो एक छात्र गायब मिला। इसके बाद स्कूल के कर्मचारियों ने पार्क और आसपास उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी देर तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। सुबह 11 बजे पहुंचे, दोपहर 3 बजे गायब मिला छात्र मेजा के जवाहर नवोदय विद्यालय से कक्षा सात के 49 छात्रों का दल बुधवार सुबह करीब 11 बजे आजाद पार्क पहुंचा था। बच्चों के साथ स्कूल के काउंसलर चंदन कुमार और टीजीटी (अंग्रेजी) अजय कुमार तिवारी भी थे। सभी बच्चों के टिकट लिए गए और उन्हें पार्क के अंदर ले जाया गया। पार्क के बाद म्यूजियम में भी घुमाया छात्रों को आजाद पार्क में भ्रमण कराने के बाद म्यूजियम भी ले जाया गया। वहां भी सभी छात्रों ने घूमकर देखा। इसके बाद बच्चों को खाना खिलाया गया। खाना खाने के बाद स्कूल कर्मचारियों ने छात्रों की गिनती की और सभी को पार्क के मेन गेट नंबर-3 से करीब 3 से 3:05 बजे बाहर निकाला गया। बस में बैठाते समय खुला राज बच्चों को बस में बैठाया जा रहा था। इसी दौरान दोबारा छात्रों की गिनती की गई तो संख्या पूरी नहीं मिली। एक छात्र गायब था। कर्मचारियों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की। गायब छात्र की पहचान अर्पित कुमार के रूप में हुई, जो कक्षा सात में पढ़ता है। पार्क से लेकर आसपास तक तलाश, नहीं मिला सुराग अर्पित के लापता होने की जानकारी मिलते ही स्कूल कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आजाद पार्क और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की गई। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी जब छात्र नहीं मिला तो उसके पिता रविंद्र कुमार और अन्य अभिभावकों को सूचना दी गई। इसके बाद 112 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी गई। कर्नलगंज थाने पहुंचकर दी तहरीर छात्र का पता नहीं चलने पर काउंसलर चंदन कुमार और टीजीटी अजय कुमार तिवारी कर्नलगंज थाने पहुंचे। दोनों ने छात्र की गुमशुदगी दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी। अब पुलिस खंगाल रही आसपास का इलाका पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद छात्र की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि छात्र आजाद पार्क से किस तरह लापता हुआ और वह आखिरी बार कहां देखा गया था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पार्क के आसपास के इलाकों में भी छात्र की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'कुरान के हुक्म पर चलेगा मुसलमान':मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन ने UCC पर कहा- हम लोग इस कानून को नहीं मानेंगे
    Next Article
    कन्नौज में किसान आंदोलन के लिए गांव-गांव सम्पर्क:गणेश पंडालों में पहुंच कर जुटा रहे समर्थन, 18 सितंबर को कलक्ट्रेट पर जुटेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment