Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में किसान आंदोलन के लिए गांव-गांव सम्पर्क:गणेश पंडालों में पहुंच कर जुटा रहे समर्थन, 18 सितंबर को कलक्ट्रेट पर जुटेंगे

    55 minutes ago

    1

    0

    कन्नौज में आलू किसानों के खराब हालातों को लेकर 18 सितंबर को प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष ने गणेश पंडालों में पहुंच कर समर्थन जुटाया। उन्होंने गांव-गांव बैठक कर किसानों को एकजुट होने का आवाहन किया। किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल ने संगठन के सदस्यों के साथ कन्नौज जिले के आलू किसानों से मुलाकात की। उन्होंने आटी, नारायनपुरवा, बलारपुर, गुखरू समेत मानीमऊ क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। जहां किसानों के साथ बैठक कर उन्होंने आलू किसानों के हित के लिए आंदोलन करने की रणनीति पर चर्चा की और किसानों का समर्थन जुटाया। नारायनपुरवा गांव में उन्होंने आलू किसानों को बताया कि 18 सितंबर को कन्नौज कलक्ट्रेट में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें किसानों को अपनी आवाज बुलंद करने के लिए बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचना होगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय अनमोल बुधवार देर शाम बलारपुर गांव के गणेश पंडाल में पहुंचे। जहां भगवान गणेश के दर्शन कर उन्होंने ग्रामीणों से आंदोलन को लेकर चर्चा की और उनसे समर्थन मांगा। उन्होंने कहाकि 1955 से अब तक किसानों को बर्बाद करने का खेल होता चला आ रहा है। किसानों की फसल की सही कीमत के लिए आज तक कोई कानून नहीं बना। किसनों को खेत और खेती बचाने के लिए एकजुट होना पड़ेगा, ताकि सरकार को किसान हितैषी योजनाएं लागू करने पर विवश किया जा सके। उन्होंने बताया कि कन्नौज के अलावा उन्होंने कानपुर और फर्रुखाबाद के किसानों से भी आंदोलन के लिए सम्पर्क किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    49 बच्चों की गिनती में एक कम निकला, मचा हड़कंप:आजाद पार्क घूमने आया सातवीं का छात्र रहस्यमयी हाल में गायब, बस में बैठाने के दौरान पता चला
    Next Article
    TGT-PGT अभ्यर्थियों का आमरण अनशन 13वें दिन भी जारी:छात्र बोले- पीजीटी भर्ती के नए विज्ञापन तुगलकी फरमान, नई नियमावली सही नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment