Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इलाहाबाद हाईकोर्ट बार चुनाव का मतदान आज:30 पदों पर 263 प्रत्याशी मैदान में, 11,724 अधिवक्ता डालेंगे वोट; CCTV से निगरानी

    12 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 के लिए गुरुवार को मतदान होगा। हाईकोर्ट के क्रिकेट ग्राउंड में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीआरओ) एसएफए नकवी और चुनाव समिति ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव में अध्यक्ष से लेकर गवर्निंग काउंसिल सदस्य तक कुल 30 पदों के लिए 263 प्रत्याशी मैदान में हैं। अंतिम सूची छह सितंबर को जारी की गई थी। इस चुनाव में कुल 11,724 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए आने वाले सभी मतदाताओं और प्रत्याशियों को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से जारी मूल आईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य किया गया है। चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए मतदान स्थल और आसपास सुरक्षा तथा प्रवेश व्यवस्था को भी अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है। मतदान पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। 20 गेट से प्रवेश, पार्किंग की अलग व्यवस्था क्रिकेट ग्राउंड में मतदान के लिए कुल 20 गेट बनाए गए हैं। मतदाताओं को गेट संख्या 3, 3ए, 3बी, 4 और 5 से प्रवेश दिया जाएगा। ये प्रवेश द्वार कानपुर रोड की ओर त्रिभुवन उपाध्याय हाल के पास बनाए गए हैं। पुराने महाधिवक्ता कार्यालय के पास स्वचालित सीढ़ी के बगल से भी प्रवेश की व्यवस्था की गई है। मतदान के दिन प्रत्याशियों और मतदाताओं से अपने दोपहिया और चार पहिया वाहन केवल मल्टीलेवल पार्किंग में खड़े करने को कहा गया है। कानपुर रोड पर न्यायविद हनुमान मंदिर से पानी की टंकी तक सड़क के दोनों ओर पार्किंग पर रोक रहेगी। इस पूरे हिस्से को नो-पार्किंग के साथ नो-वेंडिंग जोन भी रखा गया है। यहां किसी तरह का स्टॉल या दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी। 30 पदों के लिए 263 प्रत्याशी चुनाव में अध्यक्ष का एक, महासचिव का एक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष का एक पद है। संयुक्त सचिव के चार पद हैं, जिनमें प्रशासन, महिला, पुस्तकालय और प्रेस शामिल हैं। कोषाध्यक्ष के दो पद हैं, जिनमें एक पुरुष और एक महिला के लिए निर्धारित है। उपाध्यक्ष के छह पद हैं, जिनमें दो महिला और चार पुरुष श्रेणी के हैं। सबसे अधिक मुकाबला गवर्निंग काउंसिल के पदों पर है। इसके 15 पदों में पांच महिलाओं और 10 सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। अंतिम सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए आठ, महासचिव के लिए 14 और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए 13, संयुक्त सचिव महिला के लिए पांच, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए 12 और संयुक्त सचिव प्रेस के लिए 10 प्रत्याशी हैं। पुरुष कोषाध्यक्ष पद पर 11 और महिला कोषाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी हैं। दो महिला उपाध्यक्ष पदों के लिए छह व चार पुरुष उपाध्यक्ष पदों के लिए 50 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। गवर्निंग काउंसिल की पांच महिला सीटों पर 16 और 10 पुरुष सीटों पर 100 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहली बार महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें इस बार चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को लेकर भी खास बदलाव हुआ है। हाईकोर्ट बार चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए अलग सीटों का प्रावधान किया गया है। विभिन्न पदों को मिलाकर आरक्षित सीटों पर 32 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा सामान्य श्रेणी के पदों पर भी महिला प्रत्याशियों ने दावेदारी की है। उपलब्ध अंतिम सूची के अनुसार कुल 34 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। महिलाओं के लिए उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और गवर्निंग काउंसिल में सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश मतदान से पहले चुनाव समिति ने हाईकोर्ट परिसर और आसपास प्रचार सामग्री को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। गेट नंबर सात से डॉ. आंबेडकर प्रतिमा के बीच, फ्लाईओवर के आसपास, होटल के दोनों ओर सड़क तथा गेट नंबर 3-बी से फ्लाईओवर तक लगाए गए टेंट और बड़े बैनर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन मिलने पर संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। चुनाव समिति ने सभी प्रत्याशियों और मतदाताओं से चुनाव आचार संहिता तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। मतदान के बाद मतगणना और परिणाम की प्रक्रिया चुनाव समिति के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में देर रात संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग:शहर के प्रमुख स्थानों और बॉर्डर पर एएसपी ने दिए दिशा-निर्देश
    Next Article
    खीरी टाउन में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:घंटों ट्रैक पर पड़ा रहा शव, जीआरपी पर देर से पहुंचने का आरोप; चौकी इंचार्ज ने हटवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment