Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केशव बोले- अखिलेश अयोध्या मत जाइए, रामभक्त आपसे नाराज हैं:राजभर का तंज- बुलडोजर सबसे नहीं संभलता; गोरखपुर में JCB ने बच्चे को कुचला था

    10 hours ago

    1

    0

    डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "अगर वो अयोध्या जा रहे हैं तो मैं उनको यही कहूंगा कि अयोध्या मत जाइए। रामभक्त आपके प्रति बहुत गुस्से में हैं। मथुरा आइए। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर बनी ईदगाह की जगह भव्य मंदिर बने, इसकी अगुवाई करिए।" केशव मौर्य ने गोरखपुर में बच्चे की बुलडोजर से मौत के मामले को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश गुंडागर्दी, अपराध और दंगा करने वालों की पार्टी के सरदार हैं। उन्होंने खुद जाकर ट्रेलर दिखा दिया है कि सपा को वोट देने पर यूपी की जनता को ऐसे ही कुचला जाएगा। यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा, "गोरखपुर में बेइज्जती करा आए? सड़कों पर तांडव कर लिया? इसी तांडव के बीच गोरखपुर में आपके गुंडों ने एक मासूम की जान ले ली।" राजभर ने आगे लिखा, "सड़क पर कूद-फांद कर रहे आपके लोडरों के कारण 13 साल के मासूम को जान गंवानी पड़ी। आपके रोड शो के बुलडोजर ने आर्यवर्धन की जान ली है। सही बात है, बुलडोजर सबसे नहीं संभलता।" मंत्री दानिश आजाद ने भी हादसे को लेकर सपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा- आने वाले दिनों में सपा की ऐसी रैलियों पर निगरानी रखनी चाहिए, ताकि पता चल सके कि उनकी रैलियों में किस तरह का उपद्रव हो रहा है। जानबूझकर जनता को परेशान किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल अमेरिका में बोले- 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध था:लेकिन चुनाव का बायकॉट नहीं करेंगे; BJP बोली- राहुल का AI मॉडल विदेश भेजे कांग्रेस
    Next Article
    आजम खान सपा ऑफिस पहुंचे, कहा- मैं अभी जिंदा हूं:ओवैसी पर तंज-दाढ़ी रखने से कोई मौलाना नहीं होता, हमें हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment