Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजम खान सपा ऑफिस पहुंचे, कहा- मैं अभी जिंदा हूं:ओवैसी पर तंज-दाढ़ी रखने से कोई मौलाना नहीं होता, हमें हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं

    11 hours ago

    1

    0

    सपा नेता आजम खान जेल से बाहर आने के दूसरे दिन गुरुवार को रामपुर में सपा के जिला कार्यालय पहुंचे। कहा- मेरे साथ जो भी हुआ, वह बेहद बुरा हुआ है। अब इससे बुरा और क्या हो सकता है? यहां जितनी भी इमारतें बनी हैं, अब बुलडोजर लाकर उन्हें भी तोड़ दिया जाए। अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर आजम खान ने कहा- मैं अभी जिंदा हूं। आजम ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर भी तंज कसा। कहा- हमारे इलाके में 'हैदराबादी बिरयानी' को पसंद नहीं किया जाता। यहां के लोग 'पुलाव' और मटन बिरयानी खाना पसंद करते हैं। वे एक बैरिस्टर हैं, 'मौलाना' नहीं। सिर्फ दाढ़ी रखने से कोई 'मौलाना' नहीं बन जाता, ठीक वैसे ही जैसे दाढ़ी रखने से कोई 'साधु' नहीं बन जाता। औवेसी की 19 नवंबर को हुई रामपुर रैली को लेकर आजम ने कहा- 4 कदम पर मेरा घर था। मुफ़्त का टेलिफोन था। मेरी बीवी से ख़ैरियत से सकते थे। तशरीफ ला सकते थे। वो दुआ नहीं थी, मेरे दुश्मनों के लिए दवा थी। आजम की 5 बड़ी बातें 1- अखिलेश पर कहा- हमारे यहां पदों और शब्दों की अपनी गरिमा है अखिलेश यादव को लेकर कहा कि वे 5 बार सांसद रहे हैं। मुख्यमंत्री के बेटे हैं। खुद भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसलिए हमारे यहां पदों और शब्दों का पूरा सम्मान किया जाता है। 2- कांग्रेस अब पहले जैसी नहीं रही कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर आकहा- यह पुरानी कांग्रेस नहीं है। आज की लीडरशिप अलग है। अगर दोनों दलों के बीच कोई समझौता हुआ है, तो यह अच्छी बात है। 3- CBI की साख बहुत खराब हो चुकी सभी संवैधानिक संस्थाओं को अपनी लाज खुद रखनी चाहिए। CBI की साख बहुत खराब हो चुकी है। एजेंसी को अपनी प्रतिष्ठा बचाकर रखनी चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से दुनिया भर में देश की बदनामी हो रही है। 4- पिछली बार 'लूटमार का चुनाव' हुआ चुनाव में कुछ नहीं हुआ, बल्कि यह पूरी तरह 'लूटमार का चुनाव' था। मैं खुद इसका सबसे बड़ा भुक्तभोगी हूं। जब पहली बार रामपुर में लूट हुई थी, दरोगाओं ने तमंचे लेकर लोगों को दौड़ाया था। घरों के बाहर कुंडे लगा दिए गए थे और गलियों में पुलिस-पीएसी तैनात कर लोगों को वोट डालने से रोका गया था। अगर उस समय इंडिया ब्लॉक ने एकजुट होकर इस मुद्दे को संजीदगी से लिया होता, तो आज कुंदरकी, संभल, हरियाणा और बंगाल के चुनाव परिणाम ऐसे नहीं आते। 5- मेरी सदस्यता खत्म कर 15 दिन में चुनाव कराए गए मुझ पर कई मुकदमे चले, जिनमें से एक 'हेट स्पीच' का मामला था। इस मामले में मेरी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई। महज 48 घंटों के भीतर नए चुनाव की घोषणा कर दी गई। जिसके बाद एक हफ्ते से 15 दिनों के बीच चुनाव भी करा लिया गया। आजम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जेल से बाहर रहेंगे सपा नेता आजम खान को जेल से बाहर ही रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उन्हें बड़ी राहत दी। ईडी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। सुनवाई शुरू होने के 5 मिनट के अंदर ही कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। कहा- यह एक अंतरिम आदेश है, इसलिए हम इसमें दखल नहीं देना चाहते। हाईकोर्ट की टिप्पणी का अंतिम फैसले पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 17 नवंबर को मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम को अंतरिम जमानत दी थी। कहा था- मामले की परिस्थितियां दिखाती हैं कि कार्रवाई गलत इरादे से की गई। बुधवार को डासना जेल से रिहा हुए थे आजम इसके बाद आजम जेल से रिहा हुए और बुधवार रात 10 बजे रामपुर पहुंचे। 31 अक्टूबर को ईडी ने आजम को रामपुर जेल से रिहा होने के 40 मिनट बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। तब से वे गाजियाबाद की डासना जेल में बंद थे। अब पढ़िए आजम के समर्थकों ने क्या कहा स्वार-टांडा से चुनाव लड़ चुकीं सपा नेता अनुराधा चौधरी ने कहा- इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है कि ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत को लेकर जो याचिका दाखिल की थी, उसे खारिज कर दिया गया। हमारे देश की संस्थाओं में बैठे लोगों को सोचना चाहिए कि उन्हें किसी का गुलाम नहीं बनना चाहिए। जीशान मलिक ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के फैसले का तहेदिल से शुक्रिया करते हैं। हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा था और आगे भी रहेगा। सुलेमान ने कहा कि वह इसे आजम खान के लिए बड़ी राहत मानते हैं। हमें उम्मीद थी कि न्यायालय से एक दिन इंसाफ मिलेगा और आज हमारे साथ इंसाफ हुआ है। एक बुजुर्ग समर्थक ने कहा कि आजम खान की रिहाई और सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पूरा हिंदुस्तान खुश है। उनके घर लौटने के बाद से समर्थकों में उत्साह है। इस मामले में अब भी बढ़ सकती हैं मुश्किलें 10 सितंबर को यूपी विजिलेंस ने राज्य हज समिति की जमीन बिक्री में गड़बड़ी के मामले में आजम समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। विजिलेंस जांच में इस जमीन बिक्री से समिति को 2.08 करोड़ रुपए के राजस्व नुकसान की पुष्टि हुई है। आरोप है कि निजी फर्म को फायदा पहुंचाने के लिए जमीन की बिक्री में नियमों की अनदेखी की गई और पद का दुरुपयोग किया गया। शासन ने 3 मई 2024 को इसकी जांच के आदेश दिए थे। मामले में अब तक आजम से पूछताछ नहीं हुई है। कानून के जानकार बताते हैं- इस मामले में आजम को गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन विजिलेंस को किसी पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के लिए सरकार से अनुमति लेनी होगी, जो अभी तक नहीं मिली है। हालांकि, इसकी संभावना फिलहाल कम दिख रही है, क्योंकि हाईकोर्ट ने आजम को जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट में ED की याचिका भी खारिज हो गई। ED ने किस मामले में आजम को पकड़ा था, वो जानिए ED की कार्रवाई का संबंध मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े जौहर ट्रस्ट से है। एजेंसी सरकारी निर्माण कार्यों के धन और सामग्री के कथित दुरुपयोग, जमीन की खरीद और विश्वविद्यालय के निर्माण में इस्तेमाल हुए धन के स्रोत की जांच कर रही है। ED के मुताबिक, रामपुर के अजीमनगर थाने में दर्ज 26 FIR के आधार पर जांच शुरू की गई थी। एजेंसी ने आरोप लगाया कि सरकारी ठेकों से जुड़े धन और निर्माण सामग्री का इस्तेमाल विश्वविद्यालय परिसर के निर्माण में किया गया। जांच में 59 इमारतों के निर्माण और 114 बैनामों से हासिल जमीन की कीमत 499.09 करोड़ रुपए आंकी गई। एजेंसी के मुताबिक, वैध स्रोतों से 72.63 करोड़ रुपए का ही हिसाब मिला। बाकी 426.46 करोड़ रुपए को कथित अपराध की कमाई बताया गया। इसी आधार पर 28 अक्टूबर को ED ने विश्वविद्यालय की जमीन और इमारतों की करीब 426.46 करोड़ रुपए की संपत्ति अस्थायी रूप से अटैच की थी। ----------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- कारोबारी बॉयफ्रेंड ने लखनऊ जेल में फांसी लगाई:37 दिन पहले गर्लफ्रेंड होटल से कूदी थी, सुसाइड के लिए उकसाने में गिरफ्तार हुआ था लखनऊ में होटल से गिरकर गर्लफ्रेंड की मौत मामले में जेल में बंद कारोबारी बॉयफ्रेंड ने सुसाइड कर लिया। अवनीश जायसवाल उर्फ देव (28) का शव गुरुवार सुबह लखनऊ जेल के बाथरूम में तौलिए के फंदे से लटकता मिला। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    केशव बोले- अखिलेश अयोध्या मत जाइए, रामभक्त आपसे नाराज हैं:राजभर का तंज- बुलडोजर सबसे नहीं संभलता; गोरखपुर में JCB ने बच्चे को कुचला था
    Next Article
    योगी से बच्चे की मां बोली-छटपटा रहा था मेरा बाबू:CM ने कहा- ये हत्या है; अखिलेश की सपाइयों से अपील- मेरा स्वागत बुलडोजर से न करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment