Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल अमेरिका में बोले- 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध था:लेकिन चुनाव का बायकॉट नहीं करेंगे; BJP बोली- राहुल का AI मॉडल विदेश भेजे कांग्रेस

    18 hours ago

    2

    0

    राहुल गांधी ने गुरुवार को अमेरिका में दावा किया कि 2024 का लोकसभा चुनाव वैध नहीं था। उन्होंने कहा कि चुनाव में कई फर्जी मतदाता थे। एक ब्राजीलियाई महिला के नाम से विधानसभा चुनाव में 23 बार वोट डाले गए, जबकि वह कभी भारत आई ही नहीं। शिकागो यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ बातचीत में राहुल से पूछा गया कि चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों के बावजूद विपक्ष चुनावों का बायकॉट क्यों नहीं करता? इस पर उन्होंने कहा- चुनाव का बहिष्कार करने से भारतीय लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। कांग्रेस ऐसा नहीं चाहती। राहुल के बयानों पर BJP ने निशाना साधा। BJP प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को राहुल को विदेश भेजने पर पैसा खर्च करने के बजाय उनका AI मॉडल भेजना चाहिए। राहुल बार-बार एक ही बातें दोहराते हैं, AI मॉडल उनसे बेहतर काम कर सकता है। राहुल की बातचीत की 4 बड़ी बातें, कहा- लोग बिना डरे अपनी बात रखें 1. चुनावी बहिष्कार का कदम नहीं उठा रहे: हम जानबूझकर चुनावी बहिष्कार का कदम नहीं उठा रहे हैं और हमें भरोसा है। चुनाव आयोग खुद अब अंदर से हमें जानकारी दे रहा है। इसलिए यह ढांचा कब ढहेगा, यह सिर्फ समय की बात है। चुनाव आयोग में वरिष्ठ लोग अब कह रहे हैं कि हम यह और नहीं कर सकते।' 2. गैर-लोकतांत्रिक भारत स्वीकार नहीं: हम गैर-लोकतांत्रिक भारत स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की बात नहीं है। यह भारत के अधिकांश लोगों की भावना है। 3. लोग बिना डरे अपनी बात कह सकें: विपक्ष यह सुनिश्चित करेगा कि लोगों की बिना डर अपनी बात कहने की सबसे बड़ी ताकत फिर से बहाल हो। यह ताकत आगे भी भारत की सबसे बड़ी शक्ति बनी रहेगी। हम यह लड़ाई लड़ रहे हैं और मुझे यह कहते हुए खुशी है कि हम यह लड़ाई जीत रहे हैं। 4. 2024 के चुनाव की वैधता पर सवाल: 2024 के लोकसभा चुनाव भी वैध नहीं थे। 2024 के चुनाव में मतदाता अवैध थे। कई फर्जी मतदाता थे। ऐसे में चुनाव वैध कैसे हो सकते हैं। मैं फिर बताऊंगा कि एक ब्राजीलियाई महिला, जो कभी भारत नहीं आई, उसने भारत में एक विधानसभा चुनाव में 23 बार मतदान किया। राहुल बोले- अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो समय कम है जलवायु संकट से निपटने के लिए भारत के पास कितना समय है सवाल पर राहुल ने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आपके पास समय नहीं है। मैं अपने घर में एयर प्यूरीफायर (हवा साफ करने वाली मशीनें) लगवा रहा हूं, क्योंकि मुझे दिनभर सिरदर्द रहता है। दिल्ली जैसे शहरों में प्रदूषण की वजह से जितने लोग परेशानियां झेल रहे हैं, वह बेहद चिंताजनक है। छोटे-छोटे बच्चों को फेफड़ों की बीमारियां हो रही हैं। लोग कैंसर जैसी बीमारियों से मर रहे हैं। इजराइल से भारत के संबंधों से जुड़े सवाल पर कहा कि अक्टूबर में इजरायल में जो कुछ हुआ, मैं उसकी निंदा करता हूं। मुझे लगता है कि वह बेहद भयावह था। ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था। लेकिन गाजा में जो कुछ हो रहा है, मैं उसकी भी निंदा करता हूं। किसी एक पक्ष की गलती को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। दोनों ही गलतियों की निंदा होनी चाहिए। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें…. राहुल अमेरिका में बोले- भारत आर्थिक संकट की कगार पर:बेरोजगारी-एजुकेशन सिस्टम भी बड़ी समस्या राहुल गांधी ने कहा है कि भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। इसके पीछे बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी खामियां हैं। युवाओं में बढ़ती निराशा की मुख्य वजह यह है कि उन्हें अपना भविष्य नजर नहीं आता। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिख स्वरूप में रैंप कर छाईं मॉडल नवजोत कौर:कनाडा फैशन शो में दस्तार सजाकर बढ़ाया मान; बोलीं- यह तो सिर्फ शुरुआत है
    Next Article
    केशव बोले- अखिलेश अयोध्या मत जाइए, रामभक्त आपसे नाराज हैं:राजभर का तंज- बुलडोजर सबसे नहीं संभलता; गोरखपुर में JCB ने बच्चे को कुचला था

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment