Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोरी के अपहरण, धर्म परिवर्तन की कोशिश का आरोप:पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, नाबालिग के साथ की वारदात

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास के मामले में कार्रवाई की है। ग्रामीणों की मदद से दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4, धर्म परिवर्तन सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पूरा मामला अमेठी के बाजारशुक्ल थाना क्षेत्र का है। यहां गैर समुदाय के दो युवकों ने एक नाबालिग किशोरी का अपहरण करने का प्रयास किया। किशोरी द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। भाग रहे आरोपियों का ग्रामीणों ने पीछा किया। हड़बड़ी में एक युवक अपनी बाइक से नीचे गिर गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़कर बाजारशुक्ल पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर बाजारशुक्ल थाने में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और धर्म परिवर्तन की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई। पूरे मामले पर मुसाफिरखाना क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अविराज के 4 विकेट, फ्रेंड्स एकेडमी की जीत:पनकी एकेडमी को 43 रनों से हराया, अंडर-13 लीग में शानदार प्रदर्शन
    Next Article
    रिसर्च में बढ़ी धमक:नेचर इंडेक्स रैंकिंग में चमकी कानपुर यूनिवर्सिटी, केमिस्ट्री में देश भर में 144वें और फिजिक्स में 134वें पायदान पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment