Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में IPL मैच आज:देर रात तक चलेगी मेट्रो, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू; घर से निकलने से पहले देखे प्लान

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आज IPL 2026 के मुकाबले को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मैच के दौरान जहां एक तरफ मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ाया गया है, वहीं दूसरी ओर शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। देर रात तक मिलेगी मेट्रो सुविधा Uttar Pradesh Metro Rail Corporation ने क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा को देखते हुए मेट्रो संचालन रात 12:30 बजे तक बढ़ा दिया है। Lucknow Super Giants के घरेलू मुकाबले के चलते यह फैसला लिया गया है, ताकि मैच खत्म होने के बाद दर्शकों को घर लौटने में दिक्कत न हो। स्टेडियम तक कनेक्टिविटी आसान Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium जाने के लिए इंदिरा नगर और ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशनों से दोपहर 3 बजे से हर 15 मिनट पर फीडर बसें चलाई जा रही हैं। मैच के बाद भी ये बसें लगातार उपलब्ध रहेंगी। शहीद पथ पर सख्ती, भारी वाहनों पर रोक मैच के दौरान Shaheed Path पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। भारी वाहन, रोडवेज और प्राइवेट बसों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। ऑटो और ई-रिक्शा भी इस रूट पर नहीं चल सकेंगे। सिटी बसों के लिए विशेष व्यवस्था स्टेडियम की ओर जाने वाली सिटी बसों को ही अनुमति दी गई है। हुसड़िया से सुशांत गोल्फ सिटी के बीच बसों के रुकने पर रोक रहेगी और बसें सड़क की दाईं लेन में संचालित होंगी। सर्विस रोड पर भी ई-रिक्शा पर प्रतिबंध रहेगा। छोटे वाहनों के लिए प्लान पढ़िए… ऑटो-ई रिक्शा और कैब के लिए रूट ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो-ई रिक्शा और कैब के लिए अलग से रूट तैयार किया है। अर्जुनगंज की ओर से आने वाले वाहन अहिमामऊ से डायवर्ट किए जाएंगे। सवारी उतारने के लिए PHQ, यूपी-112 और मातृत्व अस्पताल के पीछे अस्थायी व्यवस्था की गई है। सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन लुलु मॉल की तरफ सवारी उतारेंगे। अहिमामऊ से 500 मीटर दायरे में पिक-ड्रॉप पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। निजी वाहनों के लिए पार्किंग प्लान मैच के दौरान आने वाले पासधारकों को HCL, वाटर टैंक तिराहा होते हुए निर्धारित पार्किंग में गाड़ी खड़ी करनी होगी। बिना पास वालों को पहले प्लासियो मॉल में पार्किंग, फिर वैकल्पिक स्थान और दोपहिया वाहन प्लासियो मॉल के पीछे पार्क होंगे। एंट्री और टाइमिंग मैच शुरू होने से 3 घंटे पहले प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। दूसरी पारी के बीच तक ही एंट्री होगी। बाहर निकलने के बाद दोबारा प्रवेश नहीं मिलेगा। पुलिस ने साफ कहा है कि नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई होगी, इसलिए दर्शक ट्रैफिक प्लान देखकर ही घर से निकलें। भारी वाहनों का प्लान पढ़िए… 1 अप्रैल को 3 बजे से इकाना स्टेडियम में आईपीएल मैच को देखते हुए बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन/सामान्य यातायात/ डायवर्जन व्यवस्था रहेगी। इन रास्तों से गुजरेंगे कमता शहीद पथ तिराहा अयोध्या रोड से सामान्य यातायात कमता तिराहे से शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड/रायबरेली रोड/कानपुर रोड की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन कमता तिराहा/इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा/समतामूलक चौराहा/लालबत्ती चौराहा/करियप्पा चौराहा/तेलीबाग चौराहा/बाराबिरवा चौराहा अथवा इन्दिरा नहर चौराहा से होते हुए किसान पथ होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें। शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा से सामान्य यातायात शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड/रायबरेली रोड/अयोध्या रोड की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन बाराबिरवा चौराहा/बंगलाबाजार चौराहा/तेलीबाग चौराहा/करियप्पा चौराहा/लालबत्ती चौराहा/1090 चौराहा अथवा दरोगाखेड़ा किसान पथ होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। गोसाईगंज कस्बा तिराहा सुल्तानपुर रोड से बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन गोसाईगंज कस्बा तिराहा अथवा अमूल डेरी कटिंग से अहिमामऊ की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन अमूल डेरी कटिंग से बाएं वृन्दावन योजना अथवा कबीरपुर किसान पथ होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। उतरेठिया अण्डरपास चौराहा रायबरेली रोड/कैंण्ट रोड से बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन उतरेठिया अण्डरपास चौराहा से शहीद पथ पर चढ़कर अहिमामऊ चौराहा/कमता तिराहा अयोध्या रोड की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन तेलीबाग चौराहा/बाराबिरवा चौराहा/करियप्पा चौराहा अथवा हरीकंशगढ़ी किसान पथ होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। हुसड़िया अण्डरपास चौराहा की तरफ से सामान्य यातायात अहिमामऊ चौराहा/शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन शहर क्षेत्र से होकर 1090 चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। लालबत्ती चौराहा की तरफ से बड़े वाहन/बस /कामर्शियल वाहन अहिमामऊ चौराहा/सुल्तानपुर रोड/रायबरेली रोड /कानपुर रोड की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन लालबत्ती चौराहा से करियप्पा चौराहा, तेलीबाग अथवा बंगलाबाजार चौराहा, बाराबिरवा चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। सुल्तानपुर रोड की तरफ से आने वाले सामान्य यातायात अमूल तिराहा से अहिमामऊ चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह वाहन अमूल तिराहे से ही डायवर्ट किया जाएगा जो लूलू मॉल कटिंग से शहीद पथ पर चढ़कर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। सुल्तापुर रोड से पुलिस मुख्यालय की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात एचसीएल तिराहे से प्लासियो तिराहे से पुलिस मुख्यालय की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह वाहन अहिमामऊ चौराहे से दाहिनी तरफ टर्न लेकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे। कमता शहीद पथ तिराहा से कानपुर की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात अहिमामऊ रैम्प से नहीं उतर सकेगा, बल्कि यह वाहन शहीद पथ पर सीधा जा सकेंगे। कमता शहीद पथ तिराहा से अहिमामऊ चौराहे पर यू-टर्न लेकर कैण्ट/पुलिस मुख्यालय/गोमतीनगर जाने वाले सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह वाहन शहीद पथ पर सीधा जाकर मेदान्ता हास्पिटल से यू-टर्न लेकर जाएगा। (यह वाहन शहीद पथ पर अहिमामऊ चौराहे पर समय 14:00 बजे से रात्रि में मैच समाप्ति तक यू-टर्न प्रतिबन्धित रहेगा एवं अहिमामऊ रैम्प से उतरकर मात्र बांयी ओर जाना ही अनुमन्य होगा। अहिमामऊ चौराहे से प्लासियो की तरफ यातायात पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह वाहन अहिमामऊ चौराहा से एचसीएल तिराहा से संस्कृत तिराहा से ओवरहेड गोल चक्कर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। सुल्तानपुर आदि मार्ग से आने वाली व जाने वाली बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन सुल्तानपुर रोड से अहिमामऊ अथवा अहिमामऊ चौराहे से सुल्तानपुर रोड की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह वाहन कबीरपुर तिराहे से किसानपथ होते हुए अपने गन्तव्य को आ-जा सकेगा। मैच के कारण शहीदपथ पर 14:00 से 21:00 के मध्य वाहनों का दवाब रहनें की सम्भावना है अतः दर्शकों के अतरिक्त कानपुर नगर, एक्सप्रेस-वे, बाराबिरवा, अमौसी की ओर जाने वाले समस्त वाहन चालक असुविधा से बचनें के लिये कृपया शहीदपथ का प्रयोग करने से बचें तथा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। इकाना स्टेडियम के पार्किंग में जाने वाले बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन को अहिमामऊ चौराहा से होकर जाना पड़ेगा तथा इकाना स्टेडियम के आवागमन के लिये यातायात दवाब से बचनें के लिये शहीदपथ के स्थान पर अर्जुनगंज/कैंट मार्ग का भी प्रयोग कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैशियर से 10 लाख लूटने वाले का हाफ एनकाउंटर:बदमाश के पैर में लगी गोली, चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायर किया था
    Next Article
    दो भैंसों का 50 हजार का लोन 3.71 लाख हुआ:हाईकोर्ट ने किसान की जमीन निलामी पर रोक लगाई, प्रबंध निदेशक तलब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment