Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर सांसद के साथ इलेक्ट्रिक कार में निकले रविकिशन:कहा-गाड़ियों का काफिला खत्म; प्रदूषण की समस्या से मिलेगी निजात

    12 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के सांसद रविकिशन ने अपने काफिले की अधिकतर गाड़ियां खड़ी करा दी हैं। वह कल से ही दो गाड़ियों के साथ कार्यक्रमों में भाग लेने जा रहे हैं। शुक्रवार को उन्हें खजनी में आयोजित एक कार्यक्रम में जाना था। रविकिशन, कुशीनगर के सांसद विजय दुबे के साथ उनकी इलेक्ट्रिक कार में खजनी के लिए रवाना हुए। रास्ते में उन्होंने कार में से ही अपनी वीडियो भी जारी की। रविकिशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में गाड़ियों का काफिला खत्म कर दिया है। इलेक्ट्रिक कार से दो सांसद कार्यक्रम में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पेट्रोल व डीजल की बचत होगी। उन्होंने आसमान की ओर इशारा करते हुए कहा कि आसमान साफ नजर आ रहा है। 10 दिन बाद और बेहतर हो जाएगा। इलेक्ट्रिक वाहन के उपयोग से प्रदूषण भी नियंत्रित होगा। उन्होंने लोगों से भी पेट्रोल डीजल बचाने की अपील की है। महापौर, कमिश्नर, डीएम ने भी स्कोर्ट हटाया जिले में महापौर डा. मंगलेश श्रीवास्तव, कमिश्नर अनिल ढींगरा एवं डीएम दीपक मीणा ने भी स्कोर्ट हटा दिया है। इसके साथ ही नगर आयुक्त अजय जैन एवं जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के स्कोर्ट के रूप में चलने वाले प्रवर्तन दल के वाहनो को भी हटा दिया गया है। सभी नेता व अधिकारी सप्ताह में एक दिन नो व्हेकिल डे का पालन भी करेंगे। प्रधानमंत्री के बाद मुख्यमंत्री ने भी की थी अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सभी मंत्रियों के साथ बैठक कर जनप्रतिनिधियों और उच्च पदस्थ अफसरों के काफिलों में 50 प्रतिशत तक कटौती करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने खुद इसका अनुपालन भी शुरू कर दिया है। सीएम योगी के निर्देश के बाद राज्य में सप्ताह में एक दिन 'नो वेहिकल डे' रखने, बड़े कार्यालयों और औद्योगिक संस्थानों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने और 50 फीसदी बैठकों को वर्चुअल करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके साथ सार्वजनिक परिवहन और बिजली बचत को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है। बिजली की बचत के लिए मुख्यमंत्री ने कार्यालयों में एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने का आह्वान किया है। स्कोर्ट वाहन के बिना चलने के संबंध में गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ईंधन संरक्षण को पीएम मोदी और सीएम योगी ने आर्थिक आवश्यकता के साथ ही राष्ट्रीय दायित्व भी माना है। इस दायित्व के निवर्हन के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन को जुड़ना होगा। इस बीच सांसद रविकिशन शुक्ल ने भी अपने काफिले में समर्थकों की गाड़ियों को मना कर दिया है। सांसद ने लोगों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊर्जा संरक्षण संबंधी आह्वान की गहराई को समझें। पीएम और सीएम की अपील बेहद दूरदर्शी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में सड़क हादसे में किशोरी की मौत:मां के सामने बेटी ने तोड़ा दम, मां-बेटा गंभीर घायल
    Next Article
    हमलावरों ने सिर फोड़ा,13 टांके आए,SHO ने टरकाया:पाकबड़ा में माली को घर में घुसकर हमलावरों ने बेहरमी से पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment