Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमलावरों ने सिर फोड़ा,13 टांके आए,SHO ने टरकाया:पाकबड़ा में माली को घर में घुसकर हमलावरों ने बेहरमी से पीटा

    11 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद के पाकबड़ा कस्बे में हमलावरों ने एक माली को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा। धारदार हथियारों से हमला करके माली का सिर फोड़ दिया। डॉक्टरों को माली के सिर में 13 टांके लगाने पड़े। लेकिन बावजूद इसके पाकबड़ा पुलिस ने आरोपी हमलवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस तहरीर बदलने का प्रेशर बना रही है। घटना 13 मई की रात पाकबड़ा कस्बे के बड़ा मंदिर मोहल्ले की है। यहां रहने वाला पप्पू पुत्र नन्हू सिंह IFTM यूनिवर्सिटी में माली का काम करता है। पप्पू और उसके पड़ोसी बलवीर सिंह के बच्चों के बीच 13 मई की दिन में कुछ कहासुनी हो गई थी। लेकिन तब मामला शांत हो गया था। पप्पू का कहना है कि शाम को वह काम से घर लौटा। खाना खाने के बाद आराम कर रहा था, उसी वक्त पड़ोसी बलवीर पुत्र दलपत सिंह उसके तीन बेटे अर्जुन, अरविंद, शिवम और बलवीर का साला राजकुमार घर में जबरन घुस आए। घर में घुसते ही हमलावरों ने लाठी-डंडे, लोहे के कड़े और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पप्पू का आरोप है कि हमलावरों ने उसे धारदार हथियारों से इस कदर मारा कि वह खून से नहा गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी पत्नी और बेटी के साथ मारपीट और छेड़खानी भी की। घटना के बाद पप्पू पाकबड़ा थाने पहुंचा। उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया। डॉक्टरों ने उसके सिर में 13 टांके लगाए हैं। पप्पू का कहना है कि पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उसका आरोप है कि पाकबड़ा पुलिस तहरीर को हल्का करने के लिए दबाव डाल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर सांसद के साथ इलेक्ट्रिक कार में निकले रविकिशन:कहा-गाड़ियों का काफिला खत्म; प्रदूषण की समस्या से मिलेगी निजात
    Next Article
    ट्रांसपोर्टर ने की चार शादियां, पहली पत्नी का बच्चा छीना:पत्नी ने पुलिस से लगाई बच्चा वापस दिलाने की गुहार, स्कूल जाते वक्त बच्चे के अपहरण का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment