Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में एसिड अटैक में युवती की मौत, मां गंभीर:हमलावर छत के रास्ते घुसे; सोते समय तेजाब से नहलाया

    4 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में एसिड अटैक में एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी मां की हालत गंभीर है। हमलावर रात में छत के रास्ते घर में घुसे और सो रही मां-बेटी पर एसिड फेंक दिया। एसिड डालने के बाद वे कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गए। मां-बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। जब वे कमरे में पहुंचे, तो देखा कि दोनों बुरी तरह झुलस चुकी थीं। परिजन उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत हो गई जबकि मां की हालत नाजुक बनी हुई है। यह मामला गुरुवार देर रात रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन गांव का है। मां-बेटी पर एसिड अटैक क्यों हुआ, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। उधर, भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी, एसपी सहित कई अधिकारी गांव में पहुंचे हुए थे। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…. रामकोला के मोरवन इमलिहा गांव में प्रभुनाथ का परिवार रहता है। प्रभुनाथ कोयला खदान में काम करते थे और दो महीने पहले ही रिटायर होकर घर आए थे। परिवार में 5 बेटियां और 1 बेटा है। 4 बेटियों की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी काजल यादव (25) की शादी नहीं हुई थी। उसने हाल ही में ग्रेजुएशन पूरी की थी। वह मां लीलावती (55), छोटा भाई अभिषेक (19), बड़ी बहन के बेटे अंश और पिता प्रभुनाथ के साथ रहती थी। गुरुवार रात को काजल अपनी मां के साथ एक कमरे पर सोई थी। पिता और बड़ी बहन का बेटा अंश बरामदे में सो रहे थे। छोटा भाई अभिषेक दूसरे कमरे में था। रात करीब 2.30 पर अचानक अंदर से दरवाजा पीटने की आवाज सुनाई दी तो प्रभुनाथ और अंश की नींद खुली। पिता और भांजे ने दरवाजा खोलकर निकाला दोनों भागकर बेटी के कमरे के पास पहुंचे तो वहां दरवाजा बाहर से लॉक था और काजल चिल्ला रही थी। दरवाजा खोलकर पिता अंदर पहुंचे तो अवाक रह गए। बेटी ने बताया कि कोई आया था और तेजाब फेंककर भाग गया। दोनों बुरी तरह झुलस गईं थीं। तत्काल अस्पताल लेकर परिजन भागे घबराए पिता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से पत्नी और बेटी को लेकर स्थानीय सीएचसी पहुंचे। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में काजल की मौत हो गई जबकि मां लीलावती की हालत गंभीर बनी हुई है। भाई बोला- गांव में किसी से दुश्मनी नहीं काजल के भाई अभिषेक ने बताया कि बहन काजल जब अस्पताल में भर्ती थी तो मैंने पूछा कि कौन था हमलावर। उसने कहा कि मैं सो रही थी, तभी लगा कि कोई कुछ फेंक रहा है। उठी तो पूरी तरह भीगीं थी। कोई कमरे में आया था लेकिन मैं देख नहीं पाई। बताया कि गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। भांजा बोला- मौसी खिड़की पीट रही थी भांजे अंश ने बताया कि वह नाना के साथ बरामदा में सो रहा था। रात में खिड़की पर किसी के हाथ मारने की आवाज सुनकर नींद टूटी। नाना और मैं उठे तो देखा कि नानी के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। अंदर गए तो देखा नानी और मौसी दर्द से कराह रही हैं। बताया कि कोई तेजाब डालकर भाग गया है। एसपी बोले- दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है एसपी केशव कुमार ने बताया- काजल के भाई अभिषेक ने तहरीर दी है। अभिमन्यु यादव और छोटू कुशवाहा पर शक जताया है। एफआईआर दर्ज की गई है। 5 टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। DIG भी पहुंचे, परिजन से जानकारी ली उधर, घटना की जानकारी मिलते ही DIG गोरखपुर रेंज एस चिनप्पा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उनके साथ एसपी केशव कुमार, एडिशनल एसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ खड्‌डा वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें…………. रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने लैब टेक्नीशियन की हत्या की:सीतापुर में रात 2 बजे वारदात, लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मारी यूपी के सीतापुर में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने गुरुवार देर रात 2 बजे लैब टेक्नीशियन की हत्या कर दी। आरोपी शिवेश सिंह (40) ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से सतीश यादव (35) के सिर में गोली मारी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। लैब रिटायर्ड पुलिसकर्मी की ही है। आरोपी उसकी जिम्मेदारी संभालता है। उसका लैब टेक्नीशियन से मनमुटाव था। गुरुवार रात उसका सतीश से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इससे बौखलाया अपने पिता के कमरे में गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पड़ोसी विग लगाकर ‘आई लव यू’ गाता है:महिला का आरोप- अंकल अश्लील इशारे कर रहा, विरोध पर बोला- कुत्ता छोड़ दूंगा
    Next Article
    गोंडा में वकील पर हाईटेंशन तार गिरा, मौत:पड़ोसियों को जर्जर तार से आगाह कर रहा था, तभी टूटा; 10 साल से हटवाने के लिए लगा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment