Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में उधारी मांगने पर युवक पर हमला:सिर फटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    2

    0

    कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। यह घटना मेडुवा स्थित एक स्कूल के पास लेनदेन के विवाद को लेकर हुई। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, फरीदपुर सलेम गांव निवासी सोनू पासी (पुत्र दशरथ लाल) अपनी पत्नी हीरामती के साथ दवा लेने जा रहे थे। बीएल इंटर कॉलेज मेडुवा के पास पहुंचने पर देशराज यादव और उसके बेटों सौरभ व शुभम ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज करते हुए सोनू पर हमला कर दिया। पीड़ित सोनू पासी का आरोप है कि देशराज यादव ने लगभग छह माह पहले उनसे एक लाख रुपये उधार लिए थे। इन रुपयों को मांगने को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आईं सोनू की पत्नी हीरामती के साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बुधवार सुबह जब पुलिस आरोपियों के घर पहुंची, तो वे फरार पाए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाईक पार्टस् गोदाम 3 घंटे आग में धधका:पार्षद पति बोले- फैक्ट्री कबाड़ बीनने वाली 4000 आबादी के लिए खतरा है प्लास्टिक गोदाम
    Next Article
    कन्नौज मेडिकल कॉलेज में महिला की आंत का सफल ऑपरेशन:दिल्ली में ढाई लाख मांगे, यहां निःशुल्क इलाज हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment