Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाईक पार्टस् गोदाम 3 घंटे आग में धधका:पार्षद पति बोले- फैक्ट्री कबाड़ बीनने वाली 4000 आबादी के लिए खतरा है प्लास्टिक गोदाम

    8 hours ago

    3

    0

    कानपुर के जूही थाना के अंतर्गत राखी मंडी में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। आग बाइक पार्ट्स के प्लास्टिक मडगार्ड बनाने के गोदाम में लगी। यहां कर्मचारी काम कर रहे थे, इसी बीच आग लग गई। आसपास कबाड़ का काम करने वाले हजारों लोग झोपड़ियों में रहते हैं, कई कबाड़ के बड़े गोदाम भी बने हैं। इनमें आग देखकर दहशत फैल गई। इनकी जिंदगी और घर सब खतरे में नजर आया तो लोग भागने लगे। लेकिन फायर विभाग ने आग पर समय रहते काबू पा लिया। स्थानीय पार्षद शालू कनौजिया के पति सुनील कनौजिया ने बताया कि यह आग इस इलाके के लिए भयानक हो सकती थी, क्योंकि यहां पहले भी आग लग चुकी है। यहां कबाड़ का काम करने वाले 4000 से ज्यादा लोग रहते हैं। यहां 100 से ज्यादा मजदूर तबके के लोगों की झोपड़ियां हैं, लेकिन इसी इलाके में बड़े स्तर पर प्लास्टिक का कारोबार करने वालों ने फैक्ट्री और गोदाम बना रखे हैं। उन्होंने कहा कि जिस गोदाम में बाइक के मडगार्ड बनाने का काम किया जा रहा था, वह किदवई नगर के प्रभात गांधी उर्फ सनी का है। प्लास्टिक का काम करने वाली फैक्ट्रियां और गोदाम खतरा उन्होंने कहा कि गोदाम में कर्मचारी मडगार्ड में पेंटिंग का काम करते हैं। इसी तरह इस रिहायशी इलाके में, जहां मजदूर तबके के लोग रहते हैं, वहां 50 से ज्यादा फैक्ट्रियां और गोदाम बने हैं। इसको लेकर कई बार मैंने कहा कि यहां स्थितियों को नियंत्रित किया जाए। अभी समय है। अगर प्लास्टिक और अवैध कबाड़ियों को हटा दिया जाए तो इस तरह की घटना को दोबारा होने से रोका जा सकता है। यहां बड़े स्तर पर कबाड़ का काम करने वाले लोग रहते हैं, साथ ही कबाड़ बीनने वाले भी लोग रहते हैं। आग बझाने का प्रयास किया, फिर जान बचाकर भागे गोदाम में जब आग लगी, तो उसमें करीब 12 कर्मचारी काम कर रहे थे। इसमें काम कर रहे राजू पेंटर ने बताया कि अचानक ही गोदाम में चिंगारी निकली और आग लग गई। गोदाम के ऊपरी हिस्से में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। उस समय कर्मचारी मडगार्ड पेंट करने का काम कर रहे थे। आग तेजी से फैलने लगी। गोदाम में आग बुझाने के लिए फर्स्ट फ्लोर पर लगे सिलेंडर से बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग तेजी से फैल रही थी, तो हम सब भाग निकले। महिला कर्मचारियों ने पानी डालकार आग बुझाने का प्रायस किया गोदाम में काम कर रही महिला कर्मचारी फूलमती ने बताया कि जब आग लगी, तो मैं पेंट रूम में थी। मुझे कुछ पता ही नहीं चला। जब धुआं दिखा और गंध आने लगी, तो लगा कि आग लग गई है। तब हम सब जान बचाने के लिए बाहर भागे। महिला कर्मचारी ऊषा ने बताया कि जब पता चला कि आग लगी है, तो पहले आग बुझाने के लिए पानी डालना शुरू किया, लेकिन जब आग नहीं बुझी, तो ऊपर से नीचे की तरफ भागे और गोदाम से बाहर आ गए। बस्ती और कबाड़ गोदाम बचाने के आग को फैलनें से रोका सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि जब हम यहां पहुंचे, तो हमारे 40 से ज्यादा फायरमैन आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन तभी मैंने देखा कि आसपास बड़ी संख्या में प्लास्टिक का सामान रखा हुआ है, कबाड़ के गोदाम बने हुए हैं और लोग भी झोपड़पट्टी बनाकर रहते हैं। तो मैंने सबसे पहले प्लान ऑफ एक्शन तैयार किया। गोदाम को तीन तरफ से घेरा तब मिली कामयाबी आग लगने वाले गोदाम को तीनों तरफ से घेरकर उसमें पानी की बौछार कराई। इसके बाद, क्योंकि आग को रोकना आवश्यक था, इसलिए मैं खुद फायरकर्मियों के साथ गोदाम में गया। वहां देखा कि आग बगल के जंजीर के कारखाने में जा सकती है। फिर तीन गाड़ियों से सामने से तेज प्रेशर से पानी डाला गया, जिसके बाद 20 मिनट में आग पर तेजी से काबू पा लिया गया। बस्ती के लोगो ने गोदामों को खतरा बताया आसपास के लोगों ने भी कहा कि यहां कबाड़ का काम करने वाले और झोपड़ियों में रहकर गुजारा करने वाले लोग रहते हैं। लेकिन लगातार यहां कई बड़े गोदाम और फैक्ट्रियों में प्लास्टिक का काम किया जाता है, जिससे खतरा बढ़ गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में गंगा कटान रोकने का काम जारी:मिश्रा घाट पर 40% कार्य पूरा, लोग बोले अब मकान सुरक्षित होंगे
    Next Article
    कौशांबी में उधारी मांगने पर युवक पर हमला:सिर फटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment