Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौसेवकों ने फाउंडेशन पर लगाए गंभीर आरोप:कुत्तों की नसबंदी अभियान में अभद्रता, जातिसूचक टिप्पणी का आरोप; कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    मुज़फ्फरनगर में आवारा कुत्तों की नसबंदी अभियान के दौरान विवाद गहरा गया है। गौसेवकों ने अर्जुन फाउंडेशन पर अभद्रता और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर कई गौसेवक नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की कूकड़ा चौकी पहुंचे और पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा। गौसेवक अमन सोनकर ने बताया कि गांधी कॉलोनी में फाउंडेशन की टीम कुत्तों को पकड़ रही थी। इस दौरान एक ऐसी कुतिया को पकड़ा गया जिसने हाल ही में बच्चों को जन्म दिया था। उसके छोटे पिल्लों को मौके पर ही छोड़ दिया गया।अमन सोनकर का आरोप है कि मां से अलग होने के कारण पिल्ले भूख-प्यास से तड़पने लगे, जिस पर उन्होंने विरोध जताया। यह विवाद पहले भी कूकड़ा चौकी पहुंचा था, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया हालांकि, अमन सोनकर का कहना है कि समझौते के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि अर्जुन फाउंडेशन से जुड़े सावन महिंद्रा, संदीप अरोड़ा और सारिका गोयल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। सोनकर ने इसे व्यक्तिगत अपमान के साथ-साथ सामाजिक रूप से भी गंभीर मामला बताया है। इस घटना की जानकारी मिलने पर कई अन्य गौसेवक भी कूकड़ा चौकी पर एकत्र हो गए और अपनी नाराजगी व्यक्त की। गौसेवकों ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा के नाम पर किसी भी प्रकार का अपमानजनक व्यवहार स्वीकार्य नहीं होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में मरीजों को मिला भोजन-श्रमिकों को जरूरी सामान:मजदूर दिवस पर रोटरी यूफोरिया ने की पहल, सेवा का दिया संदेश
    Next Article
    मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक:महराजगंज में सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment