Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    "सबसे ज्यादा हिंदू ही महंगाई झेलेंगे":संभल में कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने पर बोले सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

    1 hour ago

    2

    0

    समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही महंगाई का बोझ जनता पर डालना बीजेपी-एनडीए सरकार की पुरानी रणनीति है। संभल के मौहल्ला दीपा सराय स्थित अपने आवास पर बर्क ने शनिवार को यह बात कही। उन्होंने बताया कि एक ही दिन में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में करीब 993 रुपये और छोटे घरेलू सिलेंडर में 261 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। यह दर्शाता है कि महंगाई किस रफ्तार से बढ़ने वाली है। बर्क ने देश की आर्थिक स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत में उच्च वर्ग की संख्या बहुत कम है, जबकि बड़ी आबादी निम्न वर्ग, निम्न-मध्यम वर्ग और मध्यम वर्ग की है। इन वर्गों के लिए आज के हालात में घर चलाना भी मुश्किल होता जा रहा है। सोच-समझकर फैसला लेने का आग्रह किया सांसद के अनुसार, लोगों की आमदनी से रोजमर्रा का खर्च निकालना ही भारी पड़ रहा है, बचत करना तो दूर की बात है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने आम आदमी की जिंदगी को और अधिक कठिन बना दिया है। बर्क ने जोर देकर कहा कि यह मुद्दा किसी एक समुदाय का नहीं, बल्कि पूरे देश का है। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम दोनों समाजों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि महंगाई का असर हर किसी पर पड़ेगा, लेकिन देश की बड़ी आबादी होने के कारण इसका सबसे ज्यादा असर हिंदू समाज पर ही दिखाई देगा। उन्होंने लोगों से सरकार की नीतियों को समझने और सोच-समझकर फैसला लेने का आग्रह किया। डीजल-पेट्रोल की कीमतों पर उन्होंने पूरी उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इनके दाम भी बढ़ सकते हैं। बर्क के मुताबिक, चुनाव खत्म होने और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब अगर पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ते हैं, तो इसमें कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि देश की जनता को चुनाव के बाद महंगाई का एक और झटका मिल सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में एक्सप्रेस-वे भूमि अधिग्रहण अटका:डीएम ने जमीन पर बैठकर सुनी किसानों की बात
    Next Article
    ऑनलाइन टिकट बुकिंग से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:फेसबुक-इंस्टाग्राम पर फर्जी ट्रैवल एजेंसी बनाकर करता था ठगी, पुलिस ने मोबाइल, सिम और 12 बैंक पासबुक बरामद कीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment