Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 'मिट्टी से मेहराब' कला प्रदर्शनी शुरू:कला स्रोत गैलरी में 2 से 4 मई तक फरजाना शहाब की कृतियां

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के अलीगंज स्थित कला स्रोत आर्ट गैलरी में 2 से 4 मई तक 'मिट्टी से मेहराब' नामक एकल कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में प्रसिद्ध कलाकार फरजाना शहाब अपनी विशेष कलाकृतियां प्रस्तुत कर रही हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने मुख्य अतिथि के तौर पर किया। आम दर्शक 3 और 4 मई को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं। आयोजकों के अनुसार, इसमें लगभग 50 अनूठी पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं। अवध की संस्कृति को सुंदरता से दर्शाया फरजाना शहाब की कला उनके जीवन के अनुभवों से प्रेरित है। उन्होंने अपनी पेंटिंग्स में बुंदेलखंड और अवध की संस्कृति को सुंदरता से दर्शाया है। उनकी कृतियों में मिट्टी की सरलता और मेहराब की बारीकी का अनूठा मिश्रण देखने को मिलता है। चिकनकारी और टुकड़ी वर्क की झलक दिखी इन चित्रों में गांवों की दीवारों की पारंपरिक कला, लखनऊ की चिकनकारी और टुकड़ी वर्क की झलक भी स्पष्ट दिखाई देती है। प्रत्येक कलाकृति एक कहानी कहती है, जिसमें संस्कृति, परंपरा और समय के निशान स्पष्ट रूप से परिलक्षित होते हैं।कला स्रोत आर्ट गैलरी की निदेशक मानसी दीदवानिया ने बताया कि यह प्रदर्शनी नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने मीडिया से इस आयोजन को कवर करने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस कला से जुड़ सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर भाजपाइयों का प्रदर्शन:हाथरस में मशाल जुलूस निकालकर जताया विरोध, महिला कार्यकर्ता भी हुईं शामिल
    Next Article
    भाजपा महामंत्री बोले- पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय:सहारनपुर में अरुण सिंह ने कहा- भाजपा के नेतृत्व में बनेगी नई सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment