Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा महामंत्री बोले- पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय:सहारनपुर में अरुण सिंह ने कहा- भाजपा के नेतृत्व में बनेगी नई सरकार

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन तय है और भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार बनेगी। शनिवार शाम सर्किट हाउस में उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के फैसलों का विरोध करने के लिए विपक्ष की आलोचना की। सिंह ने कहा कि जीएसटी, ट्रिपल तलाक, आधार और सीएए जैसे हर बड़े फैसले का विपक्ष ने विरोध किया है। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी दलों पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया। अरुण सिंह ने कहा जो दल पहले इस बिल का विरोध करते रहे,वही अब महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है जिसने अपने संगठन में एक तिहाई पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं और लगातार उन्हें राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया है। उन्होंने मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना,स्वच्छ भारत अभियान,जल जीवन मिशन और मातृत्व लाभ जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया। सिंह ने कहा कि इन योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है, जिसके कारण देश की महिलाएं भाजपा के साथ खड़ी हैं। महिला आरक्षण को लागू करने में आने वाली संवैधानिक प्रक्रियाओं पर भी उन्होंने बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना और परिसीमन जैसी प्रक्रियाएं इसमें बाधा रही हैं, लेकिन सरकार ने इसे लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। अरुण सिंह ने जनसंख्या और संसदीय सीटों के असंतुलन का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि कुछ क्षेत्रों में सांसद लाखों अधिक मतदाताओं का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। इसलिए परिसीमन के बाद ही आरक्षण को पूरी तरह लागू करना संभव होगा। बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि वहां भाजपा की जीत का असर पूरे देश में दिखेगा और इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में जीत के बाद पार्टी सीधे यूपी चुनाव की तैयारी में जुट जाएगी। अरुण सिंह ने कहा कि राजनीतिक दलों को चलाने और चुनाव जीतने के लिए व्यावहारिक निर्णय लेने पड़ते हैं। भाजपा न सिर्फ कानून बनाती है,बल्कि उसे लागू करने की दिशा में भी गंभीरता से काम करती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 'मिट्टी से मेहराब' कला प्रदर्शनी शुरू:कला स्रोत गैलरी में 2 से 4 मई तक फरजाना शहाब की कृतियां
    Next Article
    मौसी की शादी से पहले युवक की मौत:झांसी में बाइक को बोलेरो ने उड़ाया, मामी व 2 बच्चे घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment